ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के 5 दिन बाद भी वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में फंसी हुई है। वेस्टइंडीज टीम ने 1 मार्च को भारत के हाथों अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला गंवा दिया था, जिसके बाद उसे घर लौटना था लेकिन अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण वेस्ट एशिया का एयर स्पेस बंद होने से वह कोलकाता में ही फंस गई। ताजा जानकारी के अनुसार, विंडीज टीम को भेजने के लिए एक स्पेशल प्लेन की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन एयर ट्रैफिक की अंतिम मंजूरी का इतजार कर किया जा रहा है।

 

साउथ अफ्रीकी की टीम भी अभी कोलकाता में ही है। दो दिन पहले प्रोटियाज टीम को ईडन गार्डंस में न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उसके 4 खिलाड़ी अब सीधे न्यूजीलैंड जा रहे हैं। ये खिलाड़ी बाइलेटरल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'अनलकी' अंपायर से टीम इंडिया का छूटा पीछा, फाइनल में ये होंगे मैच ऑफिशियल्स

15 मार्च से है साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड सीरीज  

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, 'वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों की रवानगी की जानकारी का अभी इंतजार है।'अधिकारी ने हालांकि बताया कि साउथ अफ्रीका के 4 खिलाड़ी आगामी बाइलेटरल सीरीज के लिए शुक्रवार रात न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'साउथ अफ्रीका के चार खिलाड़ी आज रात न्यूजीलैंड जा सकते हैं लेकिन ऑफिशियल सूचना का इंतजार है।' साउथ अफ्रीका को 15 मार्च से न्यूजीलैंड में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि साउथ अफ्रीका की बाकी टीम कोलकाता से कब रवाना होगी।

 

यह भी पढ़ें: 'भारत के महान खिलाड़ी...' अक्षर पटेल की तारीफ में क्या-क्या बोले सुनील गावस्कर?

भारत में ही रुक सकते हैं वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ी भारत में ही रुक सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें जल्द ही अपनी-अपनी IPL फ्रेंचाइजियों से जुड़ना है। IPL इस महीने के अंत में शुरू होने वाला है। रोवमन पॉवेल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं, जिसका कैम्प 18 मार्च से शुरू होगा। शरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस की टीम में हैं, वहीं शिमरन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हैं और इस टीम की ट्रेनिंग 15 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।