पंजाब के लुधियाना जिले के न्यू अगर नगर इलाके से आई एक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 66 साल की उम्र में दूसरी शादी करने का मन बना चुके एक शख्स ने अपनी जान दे दी। सुसाइड करने से पहले इस शख्स ने अपने ही बेटे को गोली मार दी क्योंकि वह उसकी शादी का विरोध कर रहा था। बेटे को गोली मारने के बाद इस शख्स ने अपने 38 साल के बेटे को भी जान से मार डाला। पड़ोसियों का कहना है कि पिता के इसी अफेयर के चलते दोनों में आए दिन झगड़ा भी होता था और यही झगड़ा आखिर में दोनों की मौत की वजह बन गया।

 

मामला न्यू अगर इलाके का है और अपने बेटे को गोली मारने वाले शख्स की पहचान रिटायर्ड हवलदार सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अपनी पत्नी की मौत के बाद सुरिंदर सिंह एक महिला के साथ दूसरी शादी करना चाहते थे। हालांकि, उनके बेटे गुरशरण सिंह (38) ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया था। पड़ोसियों के मुताबिक, पिता के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने बताया कि रविवार रात इसी मुद्दे पर पिता-पुत्र के बीच फिर से बहस हुई जो बाद में हिंसक हो गई।

 

यह भी पढ़ें: मां के प्रेमी को ईंट से कुचलकर मार डाला, फिर बारात में चला गया, आरोपी गिरफ्तार

जान बचाने के लिए भागे बेटे को दौड़ाकर मारा

 

सुरिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली, जिसे देख गुरशरण अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा। सुरिंदर ने गली में उसका पीछा किया और उस पर गोलियां चला दीं, जिससे गुरशरण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद सुरिंदर घर लौटा और कोई जहरीली चीज खा ली। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि पिता और पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अपराध में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है। 

 

बताया गया है कि सुरिंदर ने अपने बेटे पर कई गोलियां चलाईं। पहली गोली उसके हाथ पर लगी और वह भागने लगा को सुरिंदर ने उसका पीछा किया और गोली चलाता रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस आई तो सुरिंदर ने खुद को घर में बंद कर लिया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सुरिंदर के मुंह से झाग निकल रही थी। उसे अस्पताल ले गया लेकिन जान नहीं बची।

 

यह भी पढ़ें: यूट्यूब वीडियो के चक्कर में झगड़ा, परीक्षा देकर निकले छात्र को जान से मार डाला

 

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। बताया गया है कि गुरशरण अविवाहित था। पुलिस ने बताया कि इंग्लैंड और कनाडा में रहने वाली गुरशरण की दो बहनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सुरिंदर यहां एक बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने यह भी बताया है कि बाप और बेटा दोनों नशे में थे और यह विवाद खाना खाने के दौरान हुआ क्योंकि दोनों की प्लेट में खाना रखा हुआ था।