हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में होने वाली खेल गतिविधियों के तहत 2026-27 इंटर कॉलेज स्टेट लेवल टूर्नामेंट को लेकर हरियाणा सरकार की तरफ से कॉलेजों को 96 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। ACS अपूर्व कुमार सिंह की तरफ से इस संबंध में लेटर जारी किया गया है। जिसकी कॉपी प्रधान महालेखकार, ACS वित्त विभाग, ट्रेजरी विभाग, सम्बंधित कॉलेज को भी भेजी गई है।
प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों को शेड्यूल बनाकर इन कॉलेजों में भेजना होगा। बताना होगा कि उनके कॉलेज से कौन से खेल की टीम इन खेलों में भाग लेगी। बता दें कि जिन 10 कॉलेजों में ये राशि जारी की गई है, उन्हीं में ये टूर्नामेंट होंगे। इन कॉलेजों को टूर्नामेंट के मद्देनजर खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवानी होंगी। ताकि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बता दें कि ये टूर्नामेंट नवंबर में ही होंगे। हालांकि, इसकी तारीख अभी जारी नहीं की गई है। खिलाड़ियों को अच्छी खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ये राशि जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा: टीबी नियंत्रण पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस, हर साल 90 हजार मरीज डिटेक्ट
बजट में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सम्बंधित कॉलेज इस टूनार्मेंट को लेकर पूरा स्टॉक मेंटेन रखेंगे, बकायदा इसके लिए रजिस्टर लगाकर एंट्री दर्ज करनी होगी। इसके अलावा टूनार्मेंट के 15 दिन के भीतर सम्बंधित कॉलेज को उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग के पास जमा करवाना होगा।
पत्र में सख्त तौर पर ये भी कहा गया है कि अगर बजट इस्तेमाल को लेकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो कॉलेज प्रिंसिपल व सम्बंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में बिना लाइसेंस रिन्यू के प्रैक्टिस कर रहे 4000 डॉक्टर, एक्शन की तैयारी
इन कॉलेज को जारी हुई राशि
हरियाणा के 10 सरकारी कॉलेजों को ये राशि जारी हुई है। कुरुक्षेत्र के भेरियां स्थित सरकारी कॉलेज को महिला, पुरुष वर्ग क्रिकेट टूनार्मेंट के लिए 8 लाख रुपये, हथीन के सरकारी कॉलेज को महिला, पुरुष वर्ग फुटबॉल व योगा टूनार्मेंट के लिए 16 लाख रुपये, हिसार के सरकारी कॉलेज को महिला, पुरुष वर्ग रेसलिंग टूनार्मेंट के लिए 8 लाख रुपये, कैथल के सरकारी कॉलेज को महिला, पुरुष वर्ग बॉक्सिंग टूनार्मेंट के लिए 8 लाख रुपये, करनाल के सरकारी महिला कॉलेज को महिला, पुरुष वर्ग हैंडबॉल व बेडमिंटन टूनार्मेंट के लिए 16 लाख रुपये, रोहतक के सरकारी महिला कॉलेज को महिला, पुरुष वर्ग जूडो टूनार्मेंट के लिए 8 लाख रुपये, इसराना के सरकारी कॉलेज को महिला, पुरुष वर्ग कबड्डी टूनार्मेंट के लिए 8 लाख रुपये, जीसीजी गुरुग्राम को महिला, पुरुष वर्ग वॉलीबॉल टूनार्मेंट के लिए 8 लाख रुपये, एनआरएस जीसी रोहतक को महिला, पुरुष वर्ग बास्केट बॉल टूनार्मेंट के लिए 8 लाख रुपये और केएम जीसी नरवाना को महिला, पुरुष वर्ग हॉकी टूनार्मेंट के लिए 8 लाख रुपये मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अधिकारी आकांक्षा तंवर हुईं बहाल, सीएम ने किया था सस्पेंड
खेल गतिविधियों पर फोकस
बता दें कि हरियाणा सरकार खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा देने में लगी है। नशे के खिलाफ जंग को लेकर जिलास्तर पर टूनार्मेंट व ग्रामीण स्तर पर टूनार्मेंट करवा रही है। इंटर स्टेट टूनार्मेंट भी समय समय पर होते रहते हैं। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।
