तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहने वाली एक बच्ची दो दिन पहले लापता हुई थी, जिसका शव मिल चुका है। बच्ची का शव मिलने के बाद परिवार सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। परिवार के साथ इलाके के लोगों ने भी विरोध जताया। वहीं, इस हत्याकांड को लेकर बीजेपी (BJP) नेता अन्नामलाई ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं। साथ ही हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह मामला कोयंबटूर के सुलूर इलाके का है, जहां 21 मई के दिन बच्ची घर के पास दुकान गई थी। उसी दौरान वह किडनैप हो गई। इसके बाद लापता बच्ची के माता-पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस की खोजबीन के दौरान कन्नमपालयम में बच्ची का शव मिला। मृत बच्ची की उम्र 10 साल थी।
यह भी पढ़ें: 40 डिग्री की तपन, मीलों का सफर, शंकरगढ़ में बूंद-बूंद पानी को तरसती जिंदगी
न्याय के लिए परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
बच्ची के परिवार और इलाके के लोगों ने मिलकर विरोध-प्रदर्शन किया, जहां लोगों ने सुलूर की सड़कों को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस से मांग की गई कि हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: तीन दिन से था लापता, खाली कमरे में मिला बच्चे की लाश, जेवर में हंगामा
सरकार पर साधा निशाना
इस मामले को लेकर बीजेपी नेता अन्नामलाई ने कहा, 'जो माहौल डीएमके (DMK) सरकार में था, वही माहौल आज भी है। TVK को 2 हफ्ते हो गए हैं। मुख्यमंत्री विजय को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।' इस हत्या को लेकर विजय ने भी दुख जताया है।
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विजय ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची के साथ जो हुआ है, वह बेहद अमानवीय है। इसके अपराधियों को माफ नहीं किया जाएगा।” इसके बाद विजय ने कहा, 'मैं पीड़ित बच्ची के परिवार के प्रति शोक व्यक्त करता हूं।'
