झारखंड की राजधानी रांची में एक बंदरिया शराब के ठेके में घुस गई। यहां एक बोतल शराब पी और शराब की पेटियों के ऊपर ही आराम से सोने लगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल है।

 

ठेके के बाहर लोग खड़े हैं। अंदर भी दो लोग मौजूद है। बावजूद इसके बंदरिया को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह आराम से सोती रही। जब एक शख्स वीडियो बनाते उसके पास तक पहुंचा तो आंखें गोली, लेकिन दोबारा सोने लगी। लोगों ने उसके नशे में होने की आशंका जताई। वीडियो में शख्स बता रहा है कि यह बंदरिया गर्भवती है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप को शुक्रिया, भारत को जंग की धमकी, UNGA में क्या दांव चल रहे शहबाज शरीफ?

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास स्थित एक शराब ठेके की है। कर्मचारियों के मुताबिक यह बंदरिया एक दिन पहले दुकान में घुसी थी। एक कर्मचारी पर हमला भी किया था। इसके बाद से वहां आराम कर रही है। 

 

 

 

शख्स ने दिखाई खाली बोतल

वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि ओरमांझी ब्लॉक चौक पर दारू की दुकान में एक बंदर घुसा हुआ है। यह प्रेगनेंट है। आराम से सो रहा है। शख्स वीडियो में वह बोतल भी दिखाता है, जिससे बंदरिया ने शराब पी। एक अन्य वायरल वीडियो में बंदरिया ठेके के अंदर पेटियों को ऊपर बैठी है। वहां मौजूद लोग उसका वीडियो बनाने में जुटे हैं। हालांकि बाद उसका सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'आपसी सहमति से बने संबंध', दुष्कर्म मामले में कांग्रेस सांसद को बड़ी राहत

जब चूहों पर लगा शराब पीने का आरोप

झारखंड के धनबाद में ही कुछ समय पहले चूहों पर 800 बोतल शराब पीने का आरोप लगा था। शराब के गायब स्टॉक के बारे में सटीक जानकारी नहीं पाने के कारण व्यापारियों ने सारा आरोप चूहों पर मढ़ दिया था। बाद की जांच में चूहों के शराब पीने का मामला गलत निकला।