अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को भीषण बारिश ने कोहराम मचा दिया। बारिश की वजह से दिबांग घाटी जिले में सेना के दो शिविर बह गए। दिबांग घाटी में लगभग शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर बाढ़ आई थी। साथ ही सेना के 5 जवान भी लापता हो गए। इसके अलावा बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गई। यह दोनों घटनाएं शुक्रवार को शाम के समय हुई थीं।

 

अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले के केओजारिंग-ब्याचिंग में भूस्खलन हुआ था। यह भूस्खलन सड़क के किनारे हुआ था, जहां कई मजदूर मलबे में दब गए थे। इसी दौरान 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस भूस्खलन में मृत पाए गए लोगों के नाम ताजी राय, मार्कोश, बाबुल अली और तादू बाकी हैं। इसके अलावा मलबे में दबे बाकी लोगों की तलाश जारी है। इन लोगों के शवों को रेस्क्यू टीम ने परिवार को सौंप दिया है। मृतकों के परिवार में शोक का माहौल है। साथ ही भूस्खलन की वजह से सड़क पर आना-जाना बाधित हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बोनट पर चढ़ा, प्रेमिका के दोस्त ने कार से कुचला

सेना का शिविर बह गया

बाढ़ की वजह से दिबांग घाटी जिले का पसु पानी शिविर बह गया था। इस बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि बाढ़ के पानी के साथ 7 सेना के जवान बह गए थे, जिनमें से 2 जवानों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया था। हालांकि, 5 जवानों को बचाने में रेस्क्यू टीम नाकाम रही। लापता सेना के जवानों के नाम कुंदन, विनोद, उपेंदर, समुंदा और आदित्य हैं।

 

यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा 2026: हर दिन 5000 लोग कर पाएंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन है जरूरी

 

इन जवानों की खोज की जा रही है। 5 जवानों को खोजने के लिए एक टीम बनाई गई है, जो पुलिस के साथ मिलकर 5 जवानों की तलाश में जुटी है। लापता जवानों के परिवार वाले चिंता में डूबे हुए हैं। जवानों की खोज के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की 62 RCC, अरुणाचल प्रदेश की पुलिस जुटी है। इसके साथ ही स्थानीय स्वयंसेवक और ITBP की टीम मिलकर तलाश कर रही है।