पश्चिम बंगाल में चुनावी रिजल्ट के बाद जबरदस्त हिंसा देखने को मिल रही है। विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या के बाद हावड़ा शहर में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह हिंसा हावड़ा के शिवपुर के चौराबस्ती इलाके में हुईं। यहां पत्थरबाजी के साथ में गोलियां चली हैं।

 

इलाके में हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ में केंद्रीय फोर्सेज के जवान तैनात किए गए हैं। हावड़ा शहर के पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी भी मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे। एक दिन पहले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। 

 

यह भी पढ़ें: AIADMK तोड़कर सरकार बनाएगी TVK? तमिलनाडु में सरकार के लिए गुपचुप बात

कमिश्नर ने क्या कहा?

कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा, 'यहां राजनीतिक झड़प हुई है। हिंसा में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर, पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। इस घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।'

 

 

 

किसने किया हमला?

दरअसल, बंगाल में चल रही इन हिंसा की घटनाओं ने राज्य को ऐसी स्थिति में धकेल दिया है जहां, जिससे लोकतांत्रिक परिवर्तन पर भारी पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी समर्थकों द्वारा कथित तौर पर क्रूड बम से हमला किया गया, जिसमें बीजेपी के कार्यकर्ता घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें: न्योता में नहीं जाएंगे? ऑर्केस्ट्रा नाच पर सवाल पूछा तो गाली दे बैठे अनंत सिंह

 

हावड़ा के शिवपुर स्थित चौराबस्ती इलाके में हुई हिंसा की वजह से इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।