उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 107 में सड़क किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। लोगों ने देखा तो उसमें एक महिला और पुरुष के शव पड़े थे। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार के आसपास की जगह सील करके जांच शुरू कर दी है।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी। इसके बाद खुदकुशी कर ली। कार से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें: कॉल, MMS, बिना कपड़ों के लाश, बंद कमरे में मिली MBA स्टूडेंट, इंदौर में हंगामा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा अल्ट्रोज कार में दोनों की लाशें मिली हैं। मृतक युवक की पहचान सुमित और युवती की रेखा के तौर पर हुई है। सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। वहीं रेखा नोएडा के सेक्टर- 58 में रहती थी। पुलिस को घटनास्थल पर कार अंदर से लॉक मिली। सुमित का शव ड्राइवर सीट पर पड़ा था। उसके हाथ में पिस्टल थी। दोनों के सिर पर गोली के निशान हैं। दोनों के लापता होने पर घरवालों ने शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: पति का वशीकरण कराने गई थी पत्नी, तांत्रिक के साथ ही भाग गई
रिपोर्ट में एक नोट का भी जिक्र किया गया है। इसमें सुमित ने कथित तौर पर लिखा कि वह पिछले 15 साल से रेखा के साथ रिश्ते में था। रेखा ने उससे शादी का वादा किया था। हाल ही पता चला कि वह किसी और विवाह करने जा रही है। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी दोनों के घरवालों को दे दी है।
