बॉम्बे हाईकोर्ट के क्लर्क भर्ती टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि परीक्षा में छात्रों को खराब कंप्यूटर और उपकरण मिले। कई छात्रों के माउस और कीबोर्ड काम नहीं कर रहे थे। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनटों में ज्यादातर छात्र लॉगआउट हो गए और उन्हें फेल घोषित कर दिया गया।

अभिजीत दिपके ने बताया कि छात्रों ने खुद उन्हें इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम और सरकार की नाकामी है जो ऑनलाइन परीक्षा सही तरीके से नहीं कर पा रही। जब छात्रों ने अंदर अधिकारियों से शिकायत की तो उन्हें कहा गया कि उन्हें परीक्षा देने की समझ नहीं है। 

यह भी पढ़ें: स्कूल पर सवाल उठाने वाले को पीटकर मार डाला, CJP बंगाल में करेगी आंदोलन

अभिजीत दीपके, संस्थापक, कॉकरोच जनता पार्टी:-
अगर अधिकारियों के पास इतनी समझ है तो वे पहले से अच्छे कंप्यूटर, ठीक कीबोर्ड और सही सर्वर लगा देते। देश और महाराष्ट्र में ऑनलाइन परीक्षा के सर्वर क्रैश होना या हार्डवेयर खराब होना कोई नई बात नहीं है। हर परीक्षा में ऐसा होता रहता है। अगर जरूरी सुविधाएं नहीं हैं तो ऑनलाइन परीक्षा क्यों करवाई जा रही है।

छात्रों का साथ देने पहुंचे अभिजीत दीपके

छात्रों ने परीक्षा में तकनीकी दिक्कतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी छत्रपति संभाजीनगर में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए और उनके साथ बैठे रहे। उन्होंने कहा कि अगर संस्थाएं जानती हैं कि उनके सिस्ट में खामी है तो उसे सुधारने के लिए तैयार क्यों नहीं होती हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं मनन कुमार मिश्रा, CJP क्यों दे रही BCI ऑफिस घेरने की धमकी?

अब क्या चाहते हैं अभ्यर्थी?

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर 10 मिनट में ही लॉगआउट हो जाएगा तो छात्र परीक्षा कैसे देंगे। खराब कंप्युटर, सिस्टम के सहारे परीक्षा में बुलाया गया लेकिन जब पेपर देने की बारी आई तो कभी कंप्युटर हैंग होने लगे, कभी माउस नहीं चल पाया। यह अनियमितता है तो छात्रों को फेल क्यों किया गया। 

 

 

परीक्षा केंद्र के निदेशक ने क्या बताया?

परीक्षा केंद्र के डायरेक्टर संजय वानखेड़े ने कहा, 'केंद्र पर कीबोर्ड नए हैं और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। परीक्षा हो चुकी है। प्रिंटिंग में थोड़ी तकनीकी दिक्कत है जो जल्द ठीक हो जाएगी।'

बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती पर आरोप तब लग रहे हैं, जब दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते केंद्रीय मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। रांची में भी छात्र सड़कों पर उतरे हैं। देशभर में अलग-अलग जगहों पर सरकारी खामियों के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।