उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सिस्टम के साथ रहना है तो कानून का पालन करना होगा। सीएम ने कहा कि नमाज पढ़ना जरूरी है तो आप शिफ्ट में पढ़िए... हम उसको रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क का इस्तेमाल चलने के लिए होना चाहिए। सड़कें बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का नियम सबके लिए समान रूप से लागू होता है।
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा: पैर पर मारी जा रही गोली, अब उठने लगे सवाल
'अराजकता नहीं फैलने देंगे'
सीएम योगी ने कहा, 'हम सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने देंगे। हमने सबको कहा- ये नहीं चलने देंगे। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे... हमारा काम है संवाद बनाना आप संवाद से मानेंगे तो संवाद से नहीं तो संघर्ष से भी देख लो। बरेली में क्या हुआ। देख ली ताकत।'
सचमुच में सड़कों पर नमाज नहीं होती?
एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'लोग मुझसे पूछते हैं कि साहब अब आपके यहां यूपी में क्या सचमुच में सड़कों पर नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं कत्तई नहीं होती है। आप जाकर देख लो नहीं होती है। सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा। उसके सड़क रोकने या आवागमन रोकने का क्या अधिकार है? जहां उसका स्थल है वहां जाकर करे।'
यह भी पढ़ें: शाम को पुलिस के पास गई महिला, रात को घर पर मिली लाश! सुबह दाह संस्कार
संख्या नियंत्रित करो- सीएम योगी
सीएम योगी ने आगे कहा, 'लोगों ने मुझसे कहा कि हमारी संख्या ज्यादा है... हमने कहा शिफ्ट में कर लो। तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित करलो। अगर सामर्थ्य नहीं है तो क्यों संख्या बढ़ा रहे हो।' उन्होंने कहा कि अगर घर में जगह नहीं है, तो उसी के अनुसार संख्या को प्रबंधित करें। अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ानी चाहिए।
