मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान थमता नहीं दिख रहा है। गुरुवार शाम राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शुक्रवार को पटना में कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें सचिवालय थाना गेट के पास रोक लिया। 

 

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह साफ हो गया कि चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के निर्देश पर काम कर रहा है। हमारी पार्टी का रुख साफ है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। 

 

कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर मनमानी कार्यशैली में काम करने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग दफ्तर को जाने वाली सड़क पर पुलिस का भारी पहरा था। बैरिकेडिंग से रास्ता अवरुद्ध किया था। बड़ी संख्या में दफ्तर से लगभग आधा किमी दूर आर ब्लॉक चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। इसी दौरान कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग दफ्तर की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करके भीड़ को तितर-बितर किया। हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां डटे रहे।

 

 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है...