मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दसवीं के छात्र की परीक्षा केंद्र के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। मरने वाले बच्चे की पहचान ऋषि अहिरवार (14) के रूप में हुई है। वह देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव का रहने वाला था। हालांकि, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मलैया मिल इलाके की है।
ऋषि 10वीं की बोर्ड परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहा था। उसी समय कुछ छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ऋषि को उसके साथियों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आठ नाबालिग लड़कों की पहचान की गई। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 'दर्द बताते हैं, लोग ड्रामा समझते हैं...', अनुराग डोभाल पर बोल रहे दोस्त
CCTV फुटेज से पहचान
हमले में गंभीर रूप से घायल ऋषि को उसके साथियों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आठ नाबालिग लड़कों की पहचान की गई। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पढ़े लिखे लोग भी कैसे हो जाते हैं डिजिटल अरेस्ट के शिकार? डर का मनोविज्ञान समझिए
