पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया नगर परिषद से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी के कद्दावर नेता सह नगर परिषद केसरिया की मुख्य पार्षद के पति रिंकू पाठक उर्फ रजनीश कुमार के आवास समेत 6 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी छापेमारी की है। करीब 15 गाड़ियों से पहुंचे 40 की संख्या में EOU के अधिकारी पटना और केसरिया के कुल छह ठिकानों पर एक साथ जांच कर रहे हैं। छापेमारी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

मिली जानकारी के अनुसार EOU की टीम सुबह करीब 6 बजे पहले चकिया थाना पहुंची। वहां से पुलिस बल लेकर केसरिया थाना के पीछे स्थित रिंकू पाठक के आवास पर पहुंची। केसरिया थाना के पीछे बीजेपी नेता का आलीशान मकान है। वहीं मुख्य रूप से छापेमारी चल रही है। इसके अलावा पटना में उनके दो फ्लैट और मोतिहारी में अन्य ठिकानों पर भी एक साथ रेड की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़े कीवी, टीम इंडिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा

 

EOU की कार्रवाई को लेकर इलाके में हलचल तेज है। छापेमारी किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान क्या कुछ सामने आता है। इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला आय से अधिक संपत्ति और नगर परिषद में टेंडर में अनियमितता से जुड़ा है। रिंकू पाठक पर आरोप है कि उन्होंने मुख्य पार्षद पद का दुरुपयोग कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। इसी शिकायत पर EOU ने कार्रवाई की है।

EOU को मिली थी शिकायत

वहीं छापेमारी के दौरान रिंकू पाठक उर्फ रजनीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सरकार के आदमी हैं। प्रशासन को सहयोग दे रहे हैं। किसी के शिकायत पर टीम आई है। हम हर संभव मदद करेंगे। अधिकारियों के साथ घर में बारीकी से सब कुछ जांच करवा रहे हैं। हमें कानून पर भरोसा है। अगर हमने कुछ गलत किया होगा तो सामने आ जाएगा।

 

पाठक ने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और मेरी पत्नी केसरिया नगर परिषद की मुख्य पार्षद हैं। हमने हमेशा विकास का काम किया है। विरोधियों ने साजिश के तहत शिकायत की है। हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: केंद्र में सेवाएं दे रहे 4 IAS अधिकारी वापस आएंगे हरियाणा, सरकार ने पत्र लिखा

 

रिंकू पाठक केसरिया में बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उनकी पत्नी केसरिया नगर परिषद की मुख्य पार्षद हैं। नगर परिषद क्षेत्र में उनकी काफी पकड़ मानी जाती है। पिछले कुछ दिनों से उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद EOU ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

फिलहाल EOU की टीम सभी ठिकानों पर दस्तावेज, बैंक खाते, जमीन के कागजात और नकदी की जांच कर रही है। छापेमारी देर शाम तक चलने की संभावना है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या कुछ बरामद हुआ है?