हरियाणा के करनाल जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बाप ने अपनी तीम महीने की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ विवाद के चलते पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने अपनी बेटी के शव को गंदे नाले में फेंक दिया। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई और उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में एसएचओ रामलाल ने बताया कि पीड़ित महिला का पति उसकी तीन महीने की मासूम बच्ची को छिनकर ले गया। पुलिस ने पूरी रात लगाकर बच्ची का शव बरामद कर लिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। रामलाल ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: पूर्व MP रंग सिंह के बंद पड़े घर पर छापेमारी, अंदर मिलीं संदिग्ध दवाएं
क्यों की बच्ची की हत्या?
एसएचओ रामलाल ने हत्या के कारणों के बारे में बात करते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद के कारण बच्ची की हत्या की गई है। परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था और इसी को लेकर आरोपी बच्ची को छिनकर ले गया और बच्ची की हत्या कर दी।
आरोपी ने पहले गला दबाकर मासूम बच्ची की हत्या की और इसके बाद उसे गंदे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को गंदे नाले से निकाल लिया है और इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले ही पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी से अलग रहता है।
6 साल पहले हुई थी शादी
आरोरी सोनू मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी शादी करीब 6 साल पहले अनीता से हुई थी। उनकी दो बेटियां थी जिनमें एक तीन साल की और एक 3 महीने की बेटी हैं। परिवार में दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और अनीता पिछले 2 महीनों से अपने मायके में रह रही थी। सोनू भी उनके पास ही कमरा लेकर रहने लगा था। रविवार को सोनू नशे में उनके घर पहुंचा और अपनी बच्ची को छिनकर ले गया।
यह भी पढ़ें: UP में मौजूदा ग्राम प्रधान ही बनेंगे प्रशासक, योगी सरकार ने दे दी गुड न्यूज
न्याय की गुहार लगा रही मां
अनीता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरे हाथ से मेरी बच्ची को छिनकर ले गया और उसे मार दिया। इसे सजा होनी चाहिए। मैं मम्मी पापा के पास रहती थी और यह दारू पीकर मेरे घर पर आया। इसे सजा होनी चाहिए।'
