मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा इलाके में नेशनल हाईवे-46 के पास हनुमान टेकरी मंदिर से दर्शन करके लौट रही 26 साल की एक युवती के साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया। उसके साथी को पीटा और लूटपाट की। यह घटना गुरुवार की रात करीब 8 बजे की है। युवती अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रही थी।
जंगल में ले जाने के बाद आरोपियों ने फोन करके अपने कुछ और दोस्तों मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी युवती के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई।
बदमाशों ने युवती के अलावा उसके साथी को भी डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। बदमाश अपने साथ दोनों का मोबाइल फोन, पर्स और बाइक ले गए।
यह भी पढ़ें: महिला सिपाहियों से छेड़छाड़ और वसूली का आरोप, जांच रिपोर्ट गायब
राहगीर ने पुलिस को दी सूचना
जब वहां बहुत शोर-शराबा हुआ तो वहां से गुजर रहे एक शख्स ने वह आवाज सुन ली। उस आदमी ने तुरंत डायल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। जैसे ही बदमाशों को पता चला कि पुलिस आने वाली है वे पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। गुना की एसपी हितिका वासल और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: 32 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए चेयरमैन ने रची MD की हत्या की साजिश, 7 गिरफ्तार
पुलिस ने वहां पहुंचकर युवती को सुरक्षित बचाया और थाने ले आई। धरनावदा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस ने 4 से 5 अलग टीमें और एसआईटी का गठन कर दिया है और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है।
