कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बीच सड़क पर एक अजीबोगरीब घटना हुई। सड़क पर भीड़ ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि भीड़ को लगा कि वह लड़की को किडनैप कर ले जा रहे हैं। बाद में पता चला कि वह किडनैपर नहीं लड़की के परिवार के सदस्य है। इस मारपीट में एक बच्ची समेत 6 लोग घायल हुए हैं। 

 

लड़की ने भीड़ को बीच में आकर बताया कि वह लोग उनके पिता और परिवार के अन्य लोग है। तब जाकर मामला शांत हुआ। अब तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें: राधाष्टमी के दिन राधा रानी की सुबह पूजा कर रहे हैं? भूलकर भी न करें ये गलतियां

क्या है पूरा मामला?

यह घटना मगडी रोड की है जहां अचानक सड़क पर चीख-पुकार मच गई। लोगों को लगा कि कुछ लोग एक लड़की का अगवा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने गाड़ी में सवार लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान खुद को बचाने के चक्कर में परिवारवालों की कार से कई गाड़ियां टकरा गईं।


हंगामे के दौरान बीच-बचाव करते हुए लड़की ने खुद सामने आकर भीड़ को सच्चाई बताई। उसने लोगों को रोका और साफ किया कि ये लोग उसे अगवा नहीं कर रहे, बल्कि उसके पिता और परिवार के बाकी सदस्य हैं जो उसे वापस ले जाने आए थे।

क्यों हुई गलतफहमी?

लड़की राजस्थान की है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह शादी करने के बाद लड़के के साथ बेंगलुरु आ गई। लड़की के परिवार वाले उसे ढूंढकर अपने साथ वापस ले जा रहे थे। लड़की ने बताया कि परिवार की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति के लड़के से शादी की है। इस कारण परिवार वाले उसे लेने आए थे। लड़की बीच सड़क पर खुद को बचाने के लिए कार के अंदर से चिल्ला रही थी। इस कारण लोगों को लगा कि उसे जबरदस्ती कहीं लेकर जाया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: उधमपुर में पूरी रात चला ऑपरेशन सोहन, एनकाउंटर में मारे गए 2 आतंकी कौन हैं?

भीड़ के हमले में 6 लोग घायल

इस मारपीट में एक नौ साल की बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए हैं। एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला को पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। भीड़ में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उनकी कार को जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता से शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। उनका कहना है कि लड़की की शिकायत के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।