उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक टोपीबाज बीटेक ग्रेजुएट पुलिस के हत्थे चढ़ा है। यह फ्रॉड बीटेक ग्रेजुएट बच्चों को अपने चंगुल में फंसाकर उन्हें ऑनलाइन पोर्नोग्राफिक कंटेंट भेजता था। यह काम वह पिछले छह साल से कर रहा था। इस गैर कानूनी काम के चलते ही उसने करोड़ों की कमाई कर ली, लेकिन पुलिस ने अब उसका पर्दाफाश कर दिया है।

 

विकास सिंह नाम का यह आरोपी हरदोई का रहने वाला है। विकास सिंह हरदोई से ही ऑनलाइन पोर्नोग्राफिक नेटवर्क चलाता था। वह नाबालिगों के बीच सालों से आपत्तिजनक कंटेंट फैला रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आरोपी विकास सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

 

यह भी पढ़ें: 'पुष्पा हूं' कहने वाले TMC के जहांगीर खान झुके, नहीं लड़ेंगे फलता उप-चुनाव

टेलीग्राम-इंस्टाग्राम पर बनाए थे 21 ग्रुप

हरदोई शहर के सीओ अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सीओ अंकित ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला है कि विकास ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर 21 ग्रुप्स और चैनल बनाए थे। इन्हीं 21 टेलीग्राम और इंस्टाग्राम ग्रुप्स के जरिए वह अपने यूजर्स को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजता था। 

 

 

 

10,000 वीडियो 40,000 अश्लील फोटो मिली

पुलिस ने बताया, 'आरोपी विकास जो कंटेंट लोगों को भेजता था उसमें लोगों की प्राइवेट स्पेस का उल्लंघन करने वाले वीडियो शामिल थे। उसके लगभग 7,000 यूजर्स अलग-अलग ग्रुप से जुड़े थे। इन यूजर्स में अधिकतर नाबालिग हैं। कुल मिलाकर, उसके ग्रुप में 10,000 वीडियो और 40,000 अश्लील फोटो वाला कंटेंट मिला है।'

 

यह भी पढ़ें: 'किसका बच्चा था...', ट्विशा शर्मा मामले में नया ट्विस्ट, WhatsApp चैट्स आई सामने

कंटेंट को बेचकर मोटी रकम कमाई

आरोपी ने इन अश्लील कंटेंट को बेचकर मोटी रकम कमाई। पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट की जांच की है। उसके बैंकों में लगभग 1.20 करोड़ रुपये का बैलेंस मिला है। पुलिस ने बताया कि 2020 से ही उसने अपने यूजर्स को लगभग 350 रुपये में मासिक प्लान, 450 रुपये में क्वार्टरली प्लान और 600 में हाफ-ईयरली प्लान ऑफर किए थे। उसने यह कंटेंट मुख्य रूप से इंटरनेट से डाउनलोड करके लिया था।

 

विकास सिंह ने 2019 में बीटेक में ग्रेजुएशन की थी और तब से ही ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच चल रही है।