जेल से बाहर आने के बाद सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल से मिलने वालों का तांता लग रहा है। हिसार जिले की नलवा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रणधीर सिंह पनिहार सोनीपत स्थित सतलोक आश्रम पहुंचे। सोशल मीडिया पर करीब साढ़े 4 मिनट का एक वीडियो वायरल है। बीजेपी विधायक ने नामदीक्षा लेने की ख्वाहिश जताई। हालांकि रामपाल ने साफ कर दिया कि पहले टर्म और कंडीशन जान लीजिए, उसके बाद आइये।
वीडियो में बीजेपी विधायक हाथ जोड़े खड़े हैं। उन्होंने कहा, 'आप वैसे तो बहुत ऊंचे संत और हमारे गुरु हैं। मैं दो बार शीरीरिक रूप से हाजिरी लगा चुका हूं। मैं मानसिक रूप से भी आपकी हाजिरी लगाता रहता हूं और आशीर्वाद प्राप्त करता रहता हूं।'
यह भी पढ़ें: पति संग मसूरी घूमने आई सॉफ्टवेयर इंजीनियर मिली मृत, नाक-मुंह से बह रहा था खून
मेरे विधानसभा क्षेत्र की खूब मदद की: बीजेपी विधायक
बीजेपी विधायक ने आगे कहा, 'मानसिक रूप से जब-जब मैंने प्रार्थना की, अपने मेरी प्रार्थना को स्वीकार किया। मेरा विधानसभा क्षेत्र नलवा जब विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा था, बाढ़ की चपेट में था। मैंने आपके सामने नतमस्तक हुआ, आपका खूब आशीर्वाद मिला और मेरे हल्के की खूब मदद की। मैं जब-जब आपको याद करता हूं, आप साक्षात मेरे इलाके में जाकर मदद करते हो। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।'
यह भी पढ़ें: सिर्फ पेपर लीक नहीं, तमाम गलत कामों का अड्डा बन गया है टेलीग्राम, समझिए कैसे
टर्म एंड कंडीशन समझने के बाद मिलेगा एडमिशन
बीजेपी विधायक से रामपाल ने कहा कि भविष्य भक्ति से सुधरेगा। दो दिन के लाट साहब हैं हम, कल मर जाएंगे, कौन पूछेगा? विधायक कहते हैं कि मैं और मेरे साथी जब भी आएंगे तो आप आशीर्वाद देते रहिए। जवाब में रामपाल कहते हैं कि फिर नाम लो। स्कूल में दाखिले के लिए नाम लिखवाना पड़ता है। विधायक पनिहारी कहते हैं कि मेरा आज से नाम लिख दीजिए। रामपाल ने आगे कहा, 'पहलो ज्ञान समझो... हमारे स्कूल की सारी टर्म एंड कंडीशन समझो, फिर एडमिशन होगा।'
नेताओं का लगा तांता
बता दें कि खरखौदा से बीजेपी विधायक पवन ने भी रामपाल से मुलाकात की थी। 19 मई को नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी रामपाल से मुलाकात की थी। जजपा नेता दिग्विजय चौटाला भी सतलोक आश्रम पहुंचे थे। धनाना आश्रम में हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जेपी भी मिल चुके हैं। पंजाब के विधायक अमनदीप सिंह भी रामपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे।


