कलकत्ता हाई कोर्ट से टीएमसी के बागी गुट को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को अदालत ने बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता चुनने के बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को रद्द कर दिया। हाई कोर्ट के इस फैसले को ममता बनर्जी के लिए बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। एक अन्य बागी विधायक अखरुज्जमां की चीफ व्हिप के तौर पर नियुक्ति को भी रद्द किया गया है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राव ने शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई की और अपना फैसला सुनाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस को 10 दिनों के भीतर यह तय करने का निर्देश दिया कि बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा।
यह भी पढ़ें: 'हमारा रुख नहीं बदला', परिसीमन बिल पर स्टालिन ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
शोभनदेब ने फैसले को दी थी चुनौती
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस ने चीफ व्हिप के तौर पर अखरुज्जमां और बागी गुट के ही ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी थी। विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी गुट के शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने दोनों को दो महीने तक अपने पद पर बने रहने की मंजूरी दी। इसकी मियाद 18 अक्टूबर को समाप्त हो गई। इसके बाद सोभनदेब चट्टोपाध्याय दोबारा हाई कोर्ट पहुंचे।
3 जून को एलओपी बने थे ऋतब्रत
बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनी। 3 जून को टीएमसी के बागी ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया था। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में ऋतब्रत बनर्जी और मुख्य सचेतक अखरुज्जमां की नियुक्त के फैसले को अवैध बताया। विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 80 सीटों पर चुनाव जीते थे।
यह भी पढ़ें: '5 फीसद आबादी, 40% जज', पूर्व CJI गवई ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए सवाल
हार के बाद टीएमसी में हुई थी बगावत
पार्टी में अंदरूनी संघर्ष बढ़ा और जून में बगावत शुरू हुई। ऋतब्रत की अगुवाई में करीब 60 टीएमसी विधायकों ने बगावत कर दी थी। बगावत यह सिलसिला यही पर नहीं रुका। पार्टी के 27 में से 20 सांसदों ने भी बगावत करके नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ज्वाइन कर ली थी।
