हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी है। आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने नशा करने के लिए रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है। घटना गुरुग्राम के सेक्टर 88 की है। आरोपी की पत्नी मायके में रह रही थी। घटना के बाद महिला के घरवालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।
शख्स का नाम अरुण शर्मा है जिसकी उम्र 26 साल है। वह गाजियाबाद का रहने वाला है। उसकी पत्नी का नाम काजल था जो शादी से पहले से ही उससे परिचित थी। पुलिस के मुताबिक अरूण को ड्रग्स की लत थी जिस वजह आए दिन अरूण और काजल के बीच झगड़ा होता रहता था। झगड़े की वजह से ही काजल अपने पति से अलग रहने लगी थी। मार्च महीने के शुरुआत में ही काजल अपने मायके आ चुकी थी।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने की वजह से 20 लोग बीमार, 16 की मौत
क्या है पूरा मामला?
17 मार्च को अरुण भी काजल के घर चला गया था। उसी रात अरूण ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मांगता है। दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था उसी बीच अरूण ने काजल के बांय हाथ पर इंजेक्शन लगाया और पैसे चुराकर भाग गया।
झगड़े के बाद काजल के रूम में छोटी बहन जाती है। जहां उसने देखा कि काजल के नाक से खून बह रहा था। काजल की बहन ने इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इसके बाद परिवार वाले काजल को अस्पताल ले गए, जहां डॅाक्टरों ने काजल को मृत घोषित किया। अस्पताल के डॅाक्टर दीपक माथुर ने बताया है कि मौत इंजेक्शन के जरिए दिए गए ड्रग्स के कारण हुआ है। हांलाकि इंजेक्शन में किस ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: विक्रमशिला सेतु भी ढहेगा? बिहार में एक और पुल के खंभे ढहे
दहेज हत्या का मामला दर्ज
पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा है कि आरोपी अरूण के खिलाफ दहेज और हत्या का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया है कि शादी के 7 साल के भीतर महिला की हत्या हो जाती है जो हत्या पति या ससुराल पक्ष की वजह से हुआ है, तो उन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया जाता है। इसी वजह से आरोपी अरूण के खिलाफ भारतीय संहिता की धारा 80 के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ।
