उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक मामला सामना आया जहां गोकुशी की तैयारी कर रहे 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को यह भनक लगी कि यहां गाय काटने की तैयारी हो रही है, पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपियों का सामना पुलिस टीम से हुआ। आरोपियों ने पुलिस पर हमले किया, जवाबी हमले में उन्हें पकड़ लिया गया।

 

एनकाउंटर के दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान दो आरोपी के पैर में गोली लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी अंधेरे और गन्ने के खेत का फायदा उठाकर फरार हो गया।  पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। 

कैसे पकड़े गए आरोपी?

यह मामला सोमवार का है जब थाना प्रभारी सरूरपुर पुलिस बल के साथ हर्रा-खिवाई मोड़ पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि बरनावा-बिनौली मार्ग से खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर तीन लोग एक गोवंश को पेड़ से बांधकर उसका वध की तैयारी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर, जानें MMSBY की पूरी डिटेल

एनकाउंटर में एक आरोपी घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें खिवाई निवासी तसलीम के दाहिने पैर और भूरा के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को घायल हालत में गिरफ्तार कर उपचार के लिए सरूरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।  

फरार आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस

एनकाउंटर के दौरान तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया। पुलिस ने आसपास के खेतों में  उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार रेड कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान से गुजरात तक सरकार के लिए मुसीबत बन गया चंदीपुरा वायरस?

कौन -कौन से हथियार बरामद किए

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, दो खोखा, गोकशी में प्रयुक्त दो चाकू, एक गंडासा, प्लास्टिक का थैला, एक जीवित गोवंश और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही पुलिस के मुताबिक तसलीम के खिलाफ चोरी, गोकशी, हथियार रखने और गिरोह से जुड़े समेत 15 मामले दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी भूरा के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कह रही है।