मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी में एक क्रूज बोट के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा बार्गी बांध पर हुआ है और इस क्रूज में टूरिस्ट शामिल थे। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। क्रूज पर कुल 29 टूरिस्ट और दो क्रूज के मेंबर्स सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 12 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, इस बोट पर 40 से 45 लोग सवार थे और जब क्रूज डैम के 300 मीटर अंदर तक चला गया तब यब बादसा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की वजह तेज हवाएं हैं क्योंकि तेज हवाओं की वजह से क्रूज ने अपना कंट्रोल खो दिया जिससे वह डूब गया।
यह भी पढ़ें: EVM में छेड़छाड़ से ममता कुछ लाईं हैं तक, कहां पहुंच गया बंगाल का चुनाव?
स्थानीय विधायक ने क्या बताया?
बरगी विधायक नीरज सिंह ने कहा, 'क्रूज जो नियमित रूप से कई फेरे लगाता था और पर्यटकों को सैर सपाटा कराता था, वह आज लगभग 6 बजकर 15 मिनट पर डूब गया। उसमें 29 पर्यटक और साथ में दो क्रूज सदस्य भी सवार थे। अब तक प्रयासों से 15 लोग जीवित लाए गए हैं, 4 लोगों के शव मिले हैं। रेस्क्यू कार्य अभी जारी है। हमारा प्रयास है कि हम सभी लोगों को रेस्क्यू कर पाएं।' उन्होंने बताया कि प्रशासन के तमाम अधिकारी और स्थानीय नेता और मंत्री मौके पर मौजूद हैं।
रेस्कयू ऑपरेशन तेज
इस हादसे में लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है। रात के समय अंधेरे में रेस्कूय ऑपरेशन चलाने में काफी ज्यादा दिक्कत आई लेकिन अंधेरे और और बारिश के बीच SDRF टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी रखा। क्रूज का एक हिस्सा निकाल लिया गया है। इसके साथ ही अब भारतीय सेना की टीम भी रेस्कयू में शामिल हो गई है। अब सुबह होने के बाद रेस्कयू ऑपरेशन और ज्यादा तेज हो जाएगा।
कैसे हुआ हादसा?
इस हादसे में सुरक्षित बचने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि तूफान की वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अचानक से तूफान आया और फिर नाव डूब गई। उन्होंने बताया कि वह किसी तरह एक कोने में जाकर फंस गए थे और उनकी गर्दन पानी के ऊपर थी तो वह बच गए थे। तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: EVM में छेड़छाड़ से ममता कुछ लाईं हैं तक, कहां पहुंच गया बंगाल का चुनाव?
सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
इस हादसे पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। तुरंत बचाव कार्य शुरू करके 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
