उत्तर प्रदेश के कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने पत्र लिखकर गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा लगाने की मांग की। बता दें कि मॉल रोड स्थित स्मारक पर चबूतरा बनाने की खातिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा को हटा लिया गया था। उन्होंने कानपुर प्रशासन ने प्रतिमा को तुरंत स्थापित करने और देरी की खातिर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन की मांग।

 

आर्य नगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने पूछा कि प्रतिमा कहां और कब तक लगेगी। विरोध स्वरूप उन्होंने खून से एक पत्र लिखा और बाद में इसे डाक के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ तक भेजने की बात कही। विधायक अमिताभ बाजपेयी रविवार को नंगे पैर और बनियान पहनकर उस चबूतरे तक पहुंचे, जहां गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा लगाई जानी है।

 

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर लेने निकले दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप

बाजपेयी ने कानपुर प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और कहा कि पहले भी कई बार पत्र लिख चुके हैं। मगर अभी तक प्रतिमा स्थापित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने इस बार खून से पत्र इसलिए लिखा शायद इस रंग को पहचान जाए। उनका कहना है कि यह केवल प्रतिमा का मामला नहीं है, बल्कि कानपुर की पहचान, इतिहास और स्वाभिमान का सवाल है।

 

यह भी पढ़ें: रूस पर 1000 ड्रोन से हमला, एक भारतीय समेत 4 की मौत; 12 से ज्यादा घायल

पहले भी उठा चुका हूं मामला: बाजपेयी

सपा विधायक ने कहा कि यह मामला पहले जिलाधिकारी के समक्ष भी उठाया गया था और तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार ने निरीक्षण भी किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने  मॉल रोड मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर गणेश शंकर विद्यार्थी स्टेशन करने की भी मांग की।

 

बता दें कि हाल ही में परमट प्राथमिक विद्यालय के मुद्दे पर अमिताभ बाजपेयी चर्चा में आए हैं। उन्होंने स्कूल निर्माण में हो रही देरी के विरोध में कुर्ता और चप्पल पहनना बंद कर दिया है। संकल्प लिया है कि स्कूल निर्माण होने तक वह बिना कुर्ते और नंगे पैर रहेंगे।