हरियाणा में जल्द ही खूंखार नस्ल के कुत्तों के पालने पर प्रतिबंध लग सकता है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग इन पालतू कुत्तों के मालिकों पर भी नकेल कसने की पूरी तैयारी में है। लगातार डॉग बाइट के कई मामले सामने आने के बाद व धीमी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के चलते विभाग की तरफ से ये फैसला लिया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि नवंबर में हिंसक श्रेणी के कुत्ते पालने पर पूरी तरह पाबंदी लग जाएगी। इनमें कुत्तों की 16 नस्ल शामिल हैं। इससे पहले हरियाणा में 11 नस्लों के कुत्तों को पालने पर रोक है।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: SIR की वोटर लिस्ट गलतियां ठीक कराने के लिए आए लाखों आवेदन

 

जानकारी के अनुसार नवंबर में इन कुत्तों के पालने पर पाबंदी को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसको लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। हरियाणा के सभी निकायों में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी की जाएगी।

 

बता दें कि इससे पहले भी कई नस्ल के कुत्तों को पालने पर हरियाणा में पाबंदी लगी हुई है। इसके बाद भी कई लोगों ने इन कुत्तों को रखा हुआ है। अब ऐसे लोगों पर भी विभाग कार्रवाई के मूड में है। चंडीगढ़ में लागू रजिस्ट्रेशन व जुर्माना मॉडल के तहत हरियाणा में भी इसे लागू किया जाएगा।

नियमों का पालन नहीं किया तो कार्रवाई तय

कुत्ते को पालने के लिए नगर निकाय में मालिकों को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। जिसमें कुत्ते के पालन-पोषण संबंधी पूरी जानकारी देने के साथ रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होती है। लेकिन बहुत लोग रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते। अब रजिस्ट्रेशन न करवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित नस्ल का कुत्ता सार्वजनिक स्थल पर घूमते मिलने पर या कुत्ते के गले में रजिस्टर्ड टैग न होने उसे पकड़ लिया जाएगा और मालिक पर जुर्माना लगेगा।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब अतिरिक्त धान भी बेच सकेंगे किसान, पहले निर्धारित थी सीमा

इन नस्लों के कुत्तों के पालन पर लगेगा प्रतिबंध

नेपोलिटन मैस्टिफ, टॉर्नजैक, अमेरिकन बुलडॉग, बुल टेरियर, पाकिस्तानी बुल टेरियर, अमेरिकन पिटबुल, पिटबुल टेरियर, वाल्फ डॉग, प्रेसा केनारियो, बोअरबोएल, डोगो अर्जेंटीनो, केन कोरसो, क्रॉस ब्रीड व अन्य कई और नस्ल के कुत्ते प्रतिबंधित रहेंगे।