सोशल मीडिया पर 'खान सर' के नाम से प्रसिद्ध फैजल खान की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। पटना के कदमकुआं थाने में फैजल खान समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(9), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया।
अब फैजल खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही। उधर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फैजल खान कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे। इस बीच फैजल खान के वकील अरविंद कुमार मव्वर ने कहा कि हम अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करेंगे।
यह भी पढ़ें: चाचा ने भतीजी को खिलाई आइसक्रीम, फिर किया रेप, MP में तार-तार हुए रिश्ते
वकील ने आगे कहा, 'उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर बदले की कार्रवाई है, क्योंकि उनके स्टाफ ने दो जून को एक डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। गार्ड्स ने सुरक्षा में हवा में गोली चलाई थी। कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन एफआईआर में दिए गए बयान में उनका नाम शामिल कर दिया गया है। यह उन्हें फंसाने और बदनाम करने का प्रयास है। हम अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे।'
क्या है पूरा मामला?
फैजल खान ने 2 जून को अपनी कोचिंग के बाहर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि आठ से 10 राउंड फायरिंग खुद ही अपनी ही आंखों से देखी है। बाद में खान से अपने बयान से पलट गए और फायरिंग वाली बात से मुकरने लगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग 'ज्ञान बिंदु' के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: चाचा ने भतीजी को खिलाई आइसक्रीम, फिर किया रेप, MP में तार-तार हुए रिश्ते
रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद ज्ञान बिंदु ने एक वीडियो जारी किया। इसमें दावा किया गया कि फैजल खान के गार्ड ने ही फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने फैजल खान के दो गार्ड को हिरासत में लिया और करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में फैजल खान उर्फ खान सर का भी नाम एफआईआर में जोड़ा गया। उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अब फैजल खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
