मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में एक भीषण विस्फोट हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैक्ट्री में आग लग गई और एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत और घायल होने की जानकारी भी सामने आई है लेकिन अभी तक आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।
हादसा इतना भयानक था की आग की वजह से सड़क पर धुंआ-धुंआ हो गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: वी डी सतीशन होंगे केरल के मुख्यमंत्री, वेणुगोपाल का पत्ता कटा
मजदूरों के चिथड़े उडे
जिस फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ वह देवास जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टोंककला में थी। फैक्ट्री में ब्लास्ट की गूंज आसपास के इलाकों में सुनाई दे रही थी। वहीं, इस हादसे में वहां काम करे श्रमिकों के चिथड़े उड़ गए हैं। कुछ श्रमिकों के लाश के टुकड़े बाहर सड़कों पर पड़े मिले। इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी देखने को मिली।
सीएम ने जताया दुख
इस दर्दनाक हादसे के बाद मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, गृह सचिव और सीनियर अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।'
सीएम ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा भी की। उन्होंने कहा, 'मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान। इसके अलावा घयालों का इलाज भी फ्री में करवाने का आश्वासन दिया गया है। सीएम ने आग लिखा कि बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
यह भी पढ़ें: 'हवा आई, रस्सी पकड़ी थी, उसी के साथ चला गया', हवा में उड़ गए शख्स ने बताई आपबीती
जांच में जुटे अधिकारी
इस धमाके की खबर मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके के बाद वहां काम कर रहे लोग हवा में उड़ गए हैं। करीब एक साल पहले यहां पटाखा बनाने का काम शुरू हुआ था। फिलहाल प्रशासन की टीम धमाके के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है अभी तक इस सबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयरन नहीं की गई है।
2 की मौत 15 घायल
इस हादसे में अब आधिकारिक तौर पर घायलों और मृतकों का आकंड़ा सामने आ गया है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में अब तक कुल 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 15 लोग घायल हो गए हैं।
