हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर और उसके परिवार के साथ में बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। आर्मी ऑफिसर ने गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस पर वीकेंड पर ड्रिंक-ड्राइविंग चेकिंग के दौरान उनके और उनके परिवार के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। ऑफिसर ने आरोप लगाया है कि ट्रैफिक पुलिसवालों ने उन्हें और उनके परिवार को आधी रात को लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क पर खड़ा रखा।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस वे उनके परिवार को रात के अंधेरे में दोबारा ड्रिंक-ड्राइविंग चेकिंग करने के बाद भी पुलिस ने परिवार को जाने नहीं दिया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को एक लिखित शिकायत भेजी है, जिसमें हैरेसमेंट मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। कमिश्नर ने जांच का जिम्मा ACP ट्रैफिक ईस्ट को सौंपा दिया है।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के मुताबिक, घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में रिटायर मेजर हेमेन्द्र सिंह की बेटी कार में बैठी हुई दिखाई दे रही है। और उनकी पत्नी कार के किनारे खड़े होकर रो रही हैं। वहीं,पास में रिटायर मेजर पुलिस की करतूतों को झेल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा जेंडर पर नहीं, सिस्टम पर सवाल पूछो', वॉयरल 'कॉकरोच' उज्ज्वल का जवाब

शक में ट्रैफिक पुलिस ने रोका

उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के शक में ट्रैफिक पुलिस ने रोका। एल्कोहलिक टेस्ट किया। वह एकदम ठीक पाये गए। फिर भी उन्हें रात डेढ़ बजे तक सड़क पर रोका गया, पुलिस ने उन्हें परेशान किया। जब उन्होंने डायल–112 पुलिस बुलाई तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी भाग गए।

 

 

 

आतंकी हमले में हुए थे घायल

शिकायत के मुताबिक, रिटायर्ड मेजर हेमेंद्र सिंह ने दावा किया कि वह जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवादी एनकाउंटर में घायल हो गए थे और उनकी टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। वह 2007 में डिसेबिलिटी के आधार पर रिटायर हुए थे और अब एक सीनियर कॉर्पोरेट पद पर हैं।

 

यह भी पढ़ें: 5 बच्चों की मां, उम्र 45 साल, 19 बरस के लड़के पर आ गया दिल, फरार हो गईं

शिकायत में क्या है?

7 जून की रात को, वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ साइबर सिटी गोल्फ कोर्स रोड पर डिनर के बाद अपनी सोसाइटी लौट रहे थे, तभी एक पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। जांच के दौरान, पुलिस ऑफिसर ने कथित तौर पर ब्रेथलाइजर, अल्कोहल-चेकिंग डिवाइस जिसे उन्होंने पहले दूसरे ड्राइवर पर इस्तेमाल किया था, सीधे मेजर के मुंह में डाल दिया, बिना स्ट्रॉ या नोजल बदले।

 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान तुरंत ही ट्रैफिक ऑफिसर ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चालान काटना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नए स्ट्रॉ से दोबारा सही टेस्ट करने की मांग करने पर ड्यूटी पर मौजूद ऑफिसर गुस्सा हो गया और वह मनमानी करने लगा।

 

मेजर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा दोबारा जांच में भी टेस्ट नॉर्मल आया है। मेजर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने 112 पर कॉल किया और पुलिसवालों की हरकतों के बारे में बताया। यह पता चलने पर, चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। जांच के लिए मामला की जांच ACP ट्रैफिक ईस्ट को सौंपी गई है।