उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पति-पत्नी के बीच जब 'वो' की एंट्री हुई तो आहत पति ने आशिक को सरेआम गोलियों से भून दिया। यह दिल दहलाने वाला मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में बुधवार को हुआ। दरअसल, एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी के आशिक की बीच बाजार में पिस्टल से तीन गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे पति ने खुद बताया है कि उसने 3 गोली मारी है। 12, 32 और 315 बोर की।

 

आशिक को मारने के बाद पति ने अपनी पत्नी को भी जान से मारने की बात कही है। हत्या करने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक 4 मिनट का वीडियो जारी किया है। आरोपी ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। 

 

यह भी पढ़ें: एविएटर गेम खेलकर लाखों गंवाए, बीवी और बेटी को जहर देकर कर ली आत्महत्या

पत्नी घर से भाग गई थी इसलिए...

आरोपी पति का नाम प्रदीप धीमान। सोशल मीडिया पर एक 4 मिनट का वीडियो में उसने कहा कि उसकी पत्नी घर से भाग गई थी इसलिए सुनील गाबा की हत्या की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दो, वीडियो को मेरठ एसएसपी के पास भी पहुंचा दो। पति ने ऐलान किया कि जिसकी भी पत्नी इस तरह से घर छोड़कर भागे उसे बता दो.. वह उसको मारेगा। 

'अब किसी बात का डर नहीं'

प्रदीप ने अपने कबूलनामे में कहा कि वह घर से बेदखल है और अपनी सारी जमीनों को भाईयों के नाम कर चुका है। उसे किसी का भी अब डर नहीं है। वह सर पर कफन बांधकर निकला है। हत्या के कुछ ही देर बाद आरोपी प्रदीप धीमान ने अपनी इंस्टाग्राम से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

 

 

 

'मैंने अपना बदला ले लिया'

इस वीडियो में वह चलती बाइक पर हथियार दिखाते हुए बेहद गुस्से में बात कर रहा है। उसने कहा, 'मैंने अपना बदला ले लिया है। आज डेढ़ साल बाद सुनील गाबा मिला और उसे मार दिया। मेरी पत्नी जो भाग गई थी, अब उसे भी मारूंगा। मैं किसी से नहीं डरता। एसएसपी मेरठ और सभी थानों को यह वीडियो भेज दो। मैं अपने साथ ढाई मीटर का कफन लेकर चलता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: MP के सेठ ने 109 साल पहले अंग्रेजों को दिया था कर्ज, अब वापस मिलेगा कि नहीं?

 

दरअसल, प्रदीप ने सुनील के कमर में गोली मारने के बाद कहा कि है कोई माई का लाल जो इसे बचा ले? इसके तुरंत बाद उसने सुनील के पास जाकर उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर दूसरी गोली मार दी। सुनील गाबा की की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराता हुआ अपनी बाइक से फरार हो गया।

विवाद कैसे हुआ था?

पुलिस ने भी कहा है कि मृतक सुनील गाबा का प्रदीप की पत्नी पूनम के साथ अफेयर था। डेढ़ साल पहले पूनम अपने दो बच्चों और प्रदीप के पास छोड़कर सुनील के साथ भाग गई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और साथ रह रहे थे। प्रदीप इस बात से बुरी तरह आहत था और उसने सुनील को खत्म करने की कसम खाई थी।