बिहार की सियासत में अब सम्राट चौधरी युग की शुरुआत हो गई है। मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अनंत सिंह ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अगर नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ेंगे तो वह भी नहीं लड़ेंगे। बिहार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भी अनंत सिंह अपने दावे पर टिके हैं।

 

अनंत सिंह ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि जनता के लिए खूब काम करें। उन्होंने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। जब उनसे पूछा गया कि बिहार में नीतीश कुमार की कमी खलेगी? जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि मालिक वही रहेंगे। उनकी कमी क्या खलेगी? उन्हीं के इशारे पर सब काम होगा। 

 

यह भी पढ़ें: इटली की पात्रिका ने ऐसा क्या छापा, जो इजरायल भड़क उठा?

 

निशांत को मनाने जाएंगे अनंत सिंह

पत्रकारों ने अनंत सिंह से पूछा कि अभी निशांत डिप्टी सीएम के लिए तैयार नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि वह निशांत को मनाने जाएंगे। वह अभी बच्चा है। मान जाएगा। आगे यह भी कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। आगे बेटा उनकी विरासत को संभालेगा। अभी उसकी उम्र नहीं हुई है। 

शराबबंदी खत्म करने की मांग

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने 2016 में शराबबंदी लागू की थी। बीजेपी विधायक समेत तमाम नेता समय-समय पर शराबंदी को खत्म करने की वकालत कर चुके हैं। अब अनंत सिंह ने भी शराबबंदी को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे। शराबबंदी को हटना चाहिए।  

 

यह भी पढ़ें: इटली की पात्रिका ने ऐसा क्या छापा, जो इजरायल भड़क उठा?

 

बाहुबली अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें 1 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। 19 मार्च को अदालत से जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह बाहर आए हैं। इससे पहले शपथ ग्रहण और 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए जेल से बाहर आए थे।