महाराष्ट्र के मुंबई में गोवंडी इलाके में 38 साल के एक मजदूर को अपनी पत्नी और ममेरे भाई की सच्चाई जानना बहुत भारी पड़ गया। जब पति ने अपने ही घर में अपनी पत्नी को अपने भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया, तो उन दोनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पति बुरी तरह घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह पूरी घटना रविवार की है। पीड़ित शख्स पेशे से मजदूर है और वह रोज की तरह काम पर गया हुआ था। दोपहर के समय उसे किसी काम के लिए घर की चाबी की जरूरत पड़ी, इसलिए वह अचानक वापस अपने घर लौट आया। जब वह घर पहुंचा, तो उसने देखा कि सामने का दरवाजा अंदर से बंद था और घर के बाहर एक अनजान चप्पल रखी हुई थी। जब उसने किसी तरह अंदर झांका, तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसकी पत्नी और पास में ही रहने वाला उसका ममेरा भाई एक साथ आपत्तिजनक हालत में थे।
यह भी पढ़ें: टैटू और QR कोड ने खोला राज, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा
मौके से भाग निकला आरोपी भाई
पति ने जब अपनी पत्नी और भाई को इस तरह रंगे हाथों पकड़ा, तो घर में हंगामा शुरू हो गया। अपनी पोल खुलते देख और पकड़े जाने के डर से आरोपी ममेरा भाई तुरंत वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद पीड़ित पति को गहरा सदमा लगा क्योंकि आरोपी उसका अपना ही भाई था और वह उस पर काफी भरोसा करता था।
उसी रात आरोपी पत्नी ने मामले को सुलझाने और बातचीत करने के लिए अपने पति और उस भाई को दोबारा घर पर बुलाया। जब तीनों एक साथ बैठे, तो बात सुलझने के बजाय झगड़ा और बढ़ गया। बहस के दौरान भाई ने अचानक एक चाकू निकाला और सीधे पति के सीने पर वार करने की कोशिश की। पति ने खुद को बचाने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे चाकू उसके दाहिने हाथ पर लगा और उसका अंगूठा कट गया।
यह भी पढ़ें: SSB जवान ने साथी की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, हो गया गिरफ्तार
पत्नी ने भी किया हमला
जब पति अपने जख्मी हाथ को संभाल रहा था और जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी पत्नी ने भी उस पर हमला कर दिया। पत्नी ने चाकू से अपने पति की बाई जांघ पर गहरा वार किया। किसी तरह अपनी जान बचाकर बह शख्स घर से बाहर भागा और पहले एक स्थानीय डिस्पेंसरी पहुंचा। हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत सायन अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने अब पत्नी और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
