उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम कांड की मुख्य आरोपी मुस्कान ने जिस मकान में अपने पति सौरभ की हत्या की थी, अब उस मकान के मालिक ने साफ-सफाई कराई है। इसके साथ ही मकान मालिक ने बताया कि मकान में दिवाली के बाद पेंट कराया जाएगा। इसके साथ ही घर के बाहर पूजा की गई। मकान मालिक के मुताबिक मकान का एक हिस्सा तब से बंद था जब सौरभ हत्याकांड का खुलासा हुआ था।

 

मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के इंदिरा नगर में एक मकान में मुस्कान रहती थी। उसी मकान के मालिक ओमपाल सिंह ने बताया कि जिस कमरे में सौरभ की लाश मिली थी, वह कमरा लगभग 19 महीने से बंद था। इसी कमरे में सौरभ और मुस्कान रहते थे। इस कमरे को मकान मालिक ने पुलिस की मौजूदगी में बीते बुधवार शाम 5 बजे खुलवाया। पुलिस के साथ-साथ सौरभ की मां रेणु देवी और बड़े भाई राहुल भी वहां मौजूद थे। इसके बाद मकान मालिक ने पूरे घर में साफ-सफाई कराई।

यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ के ऊपर ग्लेशियर गिरने का है खतरा, रिपोर्ट से समझिए कितना होगा नुकसान

सौरभ का घर देखकर रोई मां

मुस्कान और सौरभ के मकान मालिक ने साफ-सफाई के लिए घर का ताला तुड़वाया। इसके बाद मकान मालिक ओमपाल ने सौरभ की मां के सामने घर की साफ-सफाई कराई और घर का सामान बाहर निकलवाया। घर का सामान सौरभ के भाई को सौंप दिया गया। जब साफ-सफाई के लिए वह कमरा खोला गया, जिसमें सौरभ की हत्या हुई थी तो कमरा देखते ही सौरभ की मां रेणु और भाई राहुल रोने लगे।

मुस्कान ने की थी सौरभ की हत्या

फरवरी 2025 में सौरभ लंदन से लौटकर इंदिरा नगर आया था। उसी रात मुस्कान ने अपने पति सौरभ को बेहोशी की दवा खिलाई थी। इसके बाद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने शव के टुकड़े कर दिए थे और शरीर के टुकड़ों को सीमेंट से भरे एक नीले ड्रम में छिपा दिया था।

 

यह भी पढ़ें: 'लोगों को धोखा दिया', उमर अब्दुल्ला की पार्टी NC में बगावत, इस्तीफा देंगे सांसद

 

पुलिस ने 3 मार्च 2025 को सौरभ की हत्या के बाद घर को सील कर दिया था। इसके बाद 18 मार्च को पुलिस ने सबूतों के आधार पर मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया। इस मामले में दोनों को दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई।