गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया कि तीन बहनों के पिता ने तीन शादियां की हैं। उसने पुलिस को अपनी तीसरी पत्नी का परिचय भाभी के तौर पर दिया, जबकि दोनों का एक बच्चा भी है। पिछले हफ्ते गाजियाबाद के अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने खुदकुशी की थी।
न्यूज 18 हिंदी की खबर के मुताबिक मृतक बच्चियों के नाना ने बताया कि 11 लड़कियों समेत उनके कुल 14 बच्चे हैं। एक लड़की की करीब छह साल पहले मौत हो चुकी है। अब तक सात की शादियां हो चुकी हैं। नेहा और तान्या की शादी नहीं हुई है। उनका सबसे बड़ा बेटा दीपू पिछले 12 साल से लापता है।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु मेट्रो किराए पर मचा बवाल, तेजस्वी सूर्या हिरासत में लिए गए, हुए रिहा
नाना ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी सुजाता की करीब 18 साल पहले चेतन के साथ विवाह हुआ था। जब सुजाता से कोई बच्चा नहीं हुआ तो बाद में बहन हीना की शादी चेतन के साथ कर दी गई। दोनों बहनें एक साथ चेतन के घर पर रहती हैं। नाना के मुताबिक उनकी बेटी नेहा भी चेतन के घर में रहती है।
बच्चियों के नाना ने बताया कि करीब छह साल पहले उनकी एक अन्य बेटी आंचल की चेतन के घर पर ही मौत हो गई थी। दरअसल, वह बालकनी से फिसलकर गिर गई थी। हालांकि परिवार ने इसे एक हादसा माना और मामले की जांच नहीं करवाई। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आंचल चेतन की लिव इन पार्टनर थी। चेतन ने सुजाता, हीना और टीना के साथ शादी कर रखी थी।
यह भी पढ़ें: आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या, अयोध्या को दहलाने की रची थी साजिश
टीना से हुई चेतन की तीसरी शादी
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक साल 2018 में क्रेडिट कार्ड के सिलसिले में चेतन की मुलाकात टीना से हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। दावा है कि दोनों का एक बच्चा भी है। पूछताछ के दौरान चेतन ने पुलिस को बताया कि टीना उनकी भाभी है।
