बिहार में गांधी जयंती के दिन कार्यक्रम हुआ, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ की थी। साथ ही लोगों के सामने जाहिर किया कि नरेंद्र मोदी ने अच्छा काम किया, इस वजह से जनता उन्हें बार-बार चुनती है। इसके साथ ही सम्राट ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। जनता तय करती है कि कुर्सी पर कौन बैठेगा। जो काम करेगा, वही चुनाव जीतेगा। मुख्यमंत्री सेवा स्मरण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 25 साल के कार्यों एवं देश में हुए विकास पर आधारित संगीतमय नाट्य का मंचन किया गया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सम्राट  ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में व्यापक बदलाव और विकास हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आवास, खाद्यान्न, शौचालय, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, सड़क एवं अन्य क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। बिहार की गौरवशाली विरासत को वापिस स्थापित करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का मुख्यमंत्री ने आह्वान किया।

 

यह भी पढ़ें: कॉपी न लाने पर टीचर ने लाठी से पीटा और गाली दी, बच्चे के परिवार ने कराई FIR

25 साल में में भारत में बदलाव आया

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में भारत में व्यापक बदलाव आया है। यह बदलाव देश की विकास यात्रा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीबों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगभग 5 करोड़ पक्के मकान उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की रसोई तक गैस कनेक्शन पहुंचाया गया है। बड़े पैमाने पर शौचालयों का निर्माण कराया गया तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

बिहार में करीब 10 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी विकास की गति तेज हुई है। पहले राज्य में लगभग 8 हजार किमी सड़कें थी, जबकि अब करीब 1.5 लाख किमी सड़क का निर्माण कराया गया है। राज्य में एक्सप्रेस-वे सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे और वाराणसी-रांची-कोलकाता हाईवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। बिहार में सड़कों का जाल बिछ रहा है और इससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि ने की सुसाइड, मौत से पहले क्या पोस्ट किया?

 

मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि इस वर्ष सोन, गंडक और गंगा नदियों में उच्चतम बाढ़ स्तर रहा। बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को सूखा खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जा रहा है। सारण में बाढ़ से कई प्रखंड प्रभावित हैं और वहां 19 टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। हेलिकॉप्टर से राशन पैकेट एयर ड्रॉप किए जा रहे हैं। राज्य सरकार बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करेगी। सबसे पहले कोसी नदी को नियंत्रित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा और इसके बाद गंगा, सोन एवं गंडक नदियों पर भी कार्य किया जाएगा। बिहार में हर साल बाढ़ से भारी नुकसान होता है, इसलिए स्थायी समाधान जरूरी है।

 

लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी गांव-गांव जाकर लोगों तक पहुंचायें। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं है, यहां जनता तय करती है। नरेन्द्र मोदी  ने काम किया है इसलिये जनता उन्हें बार-बार मौका देती है। लोकतंत्र में जनता मालिक है। जनता तय करती है, कुर्सी पर कौन बैठेगा। जो काम करेगा वही चुनाव जीतेगा। बिहार में सुशासन की सरकार है। लोगों को त्वरित न्याय और उनकी सुविधाओं के लिये सरकार लगातार काम कर रही है। कोई घटना होती है तो 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होती है। बिहार में अब कानून का राज है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होती है।

 

यह भी पढ़ें:  अंबाला में 3 मंजिला इमारत गिरी, 6 लोगों की हुई मौत, 13 लोग बचाए गए

 

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने  कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण और देश के विकास की यात्रा को स्मरण करने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के पिछले 25 सालों में किए गए कामों और देश में हुए बदलाव को इस कार्यक्रम में याद करना चाहिए। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया और शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। दोनों महापुरुषों ने देश को नई दिशा दी। पीएम मोदी भी उन्हीं के आदर्शों पर चलकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं।