तमिलनाडु में बनी जोसेफ विजय की नई सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राज्य में मुख्यमंत्री विजय समेत 10 विधायकों ने 10 मई को मंत्री पद की शपथ ली थी। खुद मुख्यमंत्री विजय लोक प्रशासन, सामान्य प्रशासन, गृह, महिला एवं युवा कल्याण, बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगजनों के कल्याण, नगरपालिका प्रशासन और शहरी एवं जल आपूर्ति विभाग संभालेंगे।

 

KA सेंगोट्टियन विजय सरकार के वित्त मंत्री होंगे। लोकभवन ने एक प्रेस रीलीज जारी करके इसकी जानकारी दी है। इसके मुताबिक, पी. वेंकटरमनन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और आर. निर्मलकुमार को ऊर्जा एवं विधि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'उन्हीं से जूते साफ करवाऊंगा...', इसी बयान के लिए आजम खान को 2 साल की सजा

के. जी. अरुणराज तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री

एन आनंद विजय सरकार में ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे। इसी तरह से अधव अर्जुन को लोक निर्माण (भवन, राजमार्ग और छोटे बंदरगाह) और खेल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लोकभवन के मुताबिक, डॉ. के. जी. अरुणराज तमिलनाडु के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री होंगे। 

 

 

एस. कीर्तना बनी औद्योगिक विकास मंत्री

मुख्यमंत्री विजय की सरकार में इकलौती महिला मंत्री एस. कीर्तना को तमिलमाडु का औद्योगिक मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राजमोहन को राज्य का स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और तमिलनाडु का विकार मंत्री बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: सीड बिल 2025 क्या है जिसके कारण फिर से प्रदर्शन करने लगे किसान? बारीकी से समझिए

सरकार बनते ही तीन बड़े फैसले

तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद सीएम विजय ने मुख्यमंत्री बनने के ठीक 10 मिनट के अंदर सचिवालय जाकर तीन सबसे जरूरी कागजों पर साइन किए थे। इसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना, नशे को खत्म करने के लिए एक नई पुलिस टीम बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास फोर्स तैयार करना शामिल है।