बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के मां बनने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुष्का यादव वही महिला हैं जिनके साथ फोटो वायरल होने के कारण तेजप्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निकाला गया था। अब उन्होंने अनुष्का यादव के मां बनने पर कहा है कि यह उनका बच्चा नहीं है और उन्होंने अनुष्का यादव के किसी और के साथ संबंध होने का दावा किया है। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

 

तेज प्रताप यादव ने रविवार को इस संबंध में मीडिया से बात की। उन्होंने अनुष्का यादव के मां बनने के साथ उनका नाम जोड़ने को पूरी तरह से झूठा बताया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका अनुष्का यादव और उनके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने एक बार फिर जयचंदो पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। 

 

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने भंडारे से लौट रहे 8 लोगों को कुचला, 4 की मौत; कई घायल

तेजप्रताप ने लगाए आरोप

तेजप्रताप यादव ने साफ कहा कि यह बच्चा उनका नहीं है और अनुष्का यादव के साथ उनका कोई भी संबंध नहीं है। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मुकेश रोशन और जयचंदो की तरफ से हमको बदनाम करने की साजिश रचि गई है। इसको हम खारिज करते हैं। हम यह कहना चाहेंगे की आकाश भाटी का उस लड़की के साथ क्या संबंध है। खन्ना कौन है और उससे उनके क्या संबंध है।'

 

जयचंदो पर बरसे

तेजप्रताप यादव जब से पार्टी और परिवार से निकाले गए हैं तब से वह कुछ नेताओं और लोगों को जयचंद कह रहे हैं। अब इस विवाद के पीछे भी वह जयचंदो को ही दोष दे रहे हैं। उनका कहना है, 'मुकेश रोशन, शक्ति सिंह, सुनील सिंह जैसे जयचंदो का खेल है। अब यह लोग बताएं कि अनुष्का यादव और आकाश भाटी का क्या संबंध है।'

 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी दोनों, मैदानों पर कोहरे का सितम, जानिए मौसम का हाल

कोर्ट जाने की बात कही

 

तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह उन्हें फंसाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि वह इन सारे आरोपों से डिप्रेशन में चले गए हैं और बहुत ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा, 'दिन-रात मुझे परेशान किया जा रहा है। मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या? मुझे पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया है। मुकेश रौशन मेरी हत्या कराना चाहते हैं। यह साजिश रची जा रही है। उसे पकड़ा जाए। मेरे और अनुष्का के बीच कोई संबंध नहीं है।'

 

 

तेज प्रताप यादव ने कहा कि अब मैं इन जयचंदो को छोडूंगा नहीं और इस मामले में कोर्ट में जाएंगे। तेज प्रताप ने साफ कहा कि जयचंदो का गिरोह है और यह गिरोह कहां से चलता है हमें पता है। मुकेश रोशन इस गिरोह को चलाते हैं।