खेल मंत्रालय की तरफ से शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) 29 नवंबर को संडे ऑन साइकिल का 100वां कार्यक्रम मनाएगा। चंडीगढ़ समेत देश की 100 जगहों से ये कार्यक्रम एक साथ शुरू होगा। पुणे के गिरगांव चौपाटी से कार्यक्रम की अगुवाई केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। वहीं चंडीगढ़ में कार्यक्रम की अगुवाई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सतवीर सिंह सहगल करेंगे। इस दौरान कई साइकिलिस्ट व खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में साइकिलिंग के साथ अन्य फिटनेस एक्टिविटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

 

रीजनल डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम की शुरुआत दिसंबर 2024 को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की थी। ये कार्यक्रम हर सप्ताह आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम को टैग लाइन के साथ शुरू किया गया था। फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज और मोटापे के खिलाफ लड़ाई। इसी के तहत 29 नवंबर को सुबह 6 बजे ये 100वां कार्यक्रम होगा। जिसमें आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन मौके पर ही करवाना होगा।

 

साथ ही जिस प्रतिभागी के पास साइकिल नहीं होगी, उसे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए साइकिल भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को चंडीगढ़ के कार्यक्रम में फ्री स्टाइल स्केटर एवं अर्जुन अवॉर्डी एवं गिनीज बुक ऑर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड हॉल्डर जानवी जिंदल और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी एवं ओलंपियन नवजोत कौर हिस्सा लेंगी।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में प्रदूषण रोकने के लिए 15 विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान, जारी हुए फंड

हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर: डिप्टी डायरेक्टर

शनिवार को SAI के रीजनल ऑफिस जीरकपुर में एशिया रेसलिंग चैंपियन राजवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी शिव सिंह, वॉलीबॉल कोच एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश और साइकिलिस्ट रूपेश बाली ने युवाओं को खेलों से जुड़ने की अपील की है। इस दौरान SAI से डिप्टी डायरेक्टर संगीता श्योराण ने बताया कि SAI की तरफ से हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर चल रहे हैं। युवा खिलाड़ी वहां ट्रेनिंग लेकर अपना भविष्य बनाएं। उन्होंने बताया कि जीरकपुर स्थित रीजनल कार्यालय की तरफ से भी ग्राउंड व हॉस्टल का निर्माण जल्द करवाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस खरीदेगी 62.40 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक साइबर टूल्स

नॉर्थ में बेहतरीन खिलाड़ी: कोच

बॉक्सिंग कोच एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी शिव सिंह ने बताया कि भिवानी को बॉक्सिंग के क्षेत्र में मिनी क्यूबा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ में काफी अच्छे लेवल के खिलाड़ी हैं। अगर किसी खेल में 10 मेडल आते हैं तो उसमें से कम से कम 7 मेडल नॉर्थ के खिलाड़ियों के होते हैं। कई खिलाड़ी अब खेल कोटे में सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं। वॉलीबॉल कोच एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश ने कहा कि हरियाणा व पंजाब में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक होने की और टैलेंट को पहचानने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: बिजली चोरी पर 140 करोड़ रुपये तो पानी चोरी पर 26.62 लाख जुमार्ना वसूला

लोग फ्लाई करें: रूपेश

साइकिलिस्ट रूपेश बाली ने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि स्कूलों में बच्चों के साइकिलिंग क्लब बनाए जाएं। हर महीने साइकिलिस्ट ऑफ द मंथ डिक्लेयर किया जाए। बच्चों को खेलों का और पढ़ाई का नशा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 6 महीने में 2 लाख 3200 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। हमेशा हेलमेट पहनकर ही साइकिल चलाते हैं। उन्होंने लोगों से, खासकर बच्चों व महिलाओं से भी अपील की है कि हमेशा साइकिल, बाइक चलाते समय हेल्मेट अवश्य पहनें। उन्होंने कहा कि लोग फ्लाई करें। यानी फर्स्ट लव यूअरसेल्फ।

 

यह भी पढ़ें: बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे प्रश्नपत्र, रिजल्ट सुधारने के लिए BSEH का प्लान

खेलों में रूची दिखाएं: राजवीर

इस दौरान पिता जगदीप सिंह के साथ पहुंचे 14 साल के एशिया रेसलिंग चैंपियन राजवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने 7 साल की उम्र में फ्री स्टाइल और ग्रीको रेसलिंग सीखनी शुरू की थी। वह 9वीं कक्षा में चंडीगढ़ केंद्रीय विद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि उनके चाचा का बेटा जसकरणप्रीत सिंह को रेसलिंग करता देख उन्हें इसमें रूची हुई। कोच रिंकू ने गांव की ही अकादमी उनसे रेसलिंग सीख रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि इसी साल एशिया गेम्स में भी वह खेलने गए थे। इसके अलावा पंजाब में तीन गोल्ड, नेशनल में 2 ब्राउंज मेडल भी जीत चुके हैं। राजवीर सिंह ने कहा कि उनके घर पर इससे पहले कोई खिलाड़ी नहीं है। युवाओं से अपील की है कि गलत संगत में न पड़ें। खेलों में रूची दिखाएं। इससे शरीर भी तंदरुस्त रहेगा और भविष्य भी उज्जवल बनेगा।