उत्तर प्रदेश सरकार ने 1,70,366 कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को यूपी कैबिनेट नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस मेडिकल कवर को मंजूरी दी है। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा संस्थानों से जुड़े 1.70 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। योजना के तहत यूपी सरकार हर साल इनके इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगभग 51.11 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस फैसले से नॉन-टीचिंग स्टाफ और उनके परिवार के सदस्यों को मेडिकल बेनिफिट्स मिलेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चार लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात भी प्रदेशवासियों को दी। 17,542.06 करोड़ रुपये की लागत से करीब 322 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जाएगा। योजना के मुताबिक प्रोजेक्ट तीन साल में पूरे होंगे और पूरा खर्च यूपी सरकार उठाएगी। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मुताबिक इन एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) मॉडल के तहत करेगा।
यह भी पढ़ें: रेलवे ने 45 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, रूट-स्टेशन में भी बदलाव; देखें पूरी लिस्ट
दो पैकेज में बनेगा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे
प्रोजेक्ट के तहत 90.90 किलोमीटर लंबा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दो पैकेजों में किया जाएगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 50.94 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे भी बनाया जाएगा। झांसी लिकं एक्सप्रेसवे 106 किलोमीटर लंबा होगा। यह झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। गौतमबुद्धनगर में 74 किलोमीटर लंबा जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा।
चारों लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण तीन में किया जाएगा। निर्माण करने वाली कंपनी पांच साल बाद तक रखरखाव का काम भी देखेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में संपर्क व्यवस्था मजबूत करना और परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार के जरिये आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: करवा चौथ की शॉपिंग से लौट रही थी महिला, सड़क हादसे में मौत, बेटी घायल
ग्रेटर नोएडा में बनेगा रोबोटिक्स पार्क
यूपी कैबिनेट ने ग्रेटर नोएडा में 'प्लेटफॉर्म फॉर रोबोटिक्स एंड एआई ग्रोथ थ्रू टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन' यानी प्रगति रोबोटिक्स पार्क के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस पार्क का निर्माण करीब 69.52 एकड़ जमीन पर होगा। यहां रोबोटिक्स और एआई की कंपनियां एकीकृत सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी।
