लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एप्पल ने अपना पहला फोल्डिंग फोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज, न्यू Apple Watch और न्यू Air Pods को भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह iPhone में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है। इसमें कई बदलाव हुए हैं। कंपनी के मुताबिक, iPhone Duo की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में 16 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। फोन Apple के अपने स्टोर और कुछ पार्टनर स्टोर्स पर 23 अक्टूबर से मिलना शुरू होगा।
वहीं iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू की जाएगी। कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 179900 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ 80s के फोटोज का ट्रेंड, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर
कितनी है iPhone Duo की कीमत?
बता दें कि iPhone Duo की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये रखी गई है, जिसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 4.50 लाख रुपये है. इसमें 512GB और 1TB स्टोरेज के ऑप्शन मिलेंगे। फीचर की बात करें तो iPhone Duo में कवर डिस्प्ले 5.4 इंच और इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का है। दोनों में Super Retina XDR AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है।
इसके अलावा, बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48- 48 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। इसमें A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है। खास बात यह है कि इसमें Split Screen फीचर देखने को मिला है। इससे स्क्रीन पर एक साथ दो ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
iPhone 18 सीरीज
Apple ने अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से भी पर्दा उठा दिया है। नए iPhone 18 Pro को Intelligence, पर्फोमेन्स, Battery और Camera के स्तर पर बड़े अपग्रेड मिले हैं। ये एप्पल के लेटेस्ट जेनरेशन A20 Pro चिपसेट से लैस हैं और इनमें कंपनी का नया इन-हाउस C2 मॉडेम भी देखने को मिल रहा है, जिसे On-Device AI और Siri AI जैसे फीचर्स को ज्यादा पावर देने के लिए भी तैयार किया गया गया है।
Apple ने नए मॉडल्स में बैटरी बैकअप को बेहतर किया है। iPhone 18 Pro 24 घंटे तक और iPhone 18 Pro Max 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फास्ट वायर्ड चार्जिंग के जरिए कम टाइम में फोन चार्ज भी होंगे। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है।
यह भी पढ़ें: क्या है ADxFluor, कैसे अल्जाइमर को पहचानना बनेगा आसान? हर सवाल का जवा
Apple Watch 12 और Watch Ultra 4 भी हुए लॉन्च
कंपनी ने इसके साथ Apple Watch 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इन स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग को बेहतर किया है, अब ये दोनों वॉच हर 5 सेकंड के अंतर पर हार्ट रेट माप सकती हैं। इसके अलावा, AirPods 5 और AirPods Pro भी लॉन्च हो गए हैं. दोनों में Active Noise Cancellation यानी ANC का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी बैटरी 5 घंटे तक चल सकती है।
