दिल्ली की मुख्यंत्री ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रेल यात्रियों से जुड़ी एक खुशखबरी दी है। अब दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। उत्तर रेलवे ने दिल्ली-कालका एक्सप्रेस और पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस को आदर्श नगर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर रोकने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 से लागू हो गई है।

 

इस फैसले से आदर्श नगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों में चढ़ने के लिए दूसरे स्टेशनों तक जाने की जरूरत कम होगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के यात्रियों के लिए सुविधा बताते हुए सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वेष्णव के प्रति आभार जाताया है।

 

यह भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से 3 करोड़ या उससे ज्यादा की FD पर होगा बदलाव, बदलेगा नियम

रेखा गुप्ता का पूरा बयान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के यात्रियों के लिए एक और बड़ी सौगात! दिल्ली सरकार की पहल पर आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली–कालका एक्सप्रेस (14331) एवं दिल्ली–कालका पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस (14053) का ठहराव सुनिश्चित हुआ है। इस सुविधा से आदर्श नगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार।'

ये दोनों ट्रेनें आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर कब पहुंचेगी?

ट्रेन नंबर 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस अब आदर्श नगर दिल्ली स्टेशन पर शाम 4:35 बजे पहुंचेगी और 4:37 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सब्जी मंडी के बाद आदर्श नगर और फिर बादली स्टेशन पर रुकेगी। नए शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन पहले सब्जी मंडी स्टेशन पर ट्रेन 4:30 बजे पहुंचेगी और 4:31 बजे रवाना होगी। इसके बाद आदर्श नगर पर पहुंचेगी, फिर बादली स्टेशन पर पर 4:43 बजे पहुंचेगी।

 

यह भी पढ़ें: EPFO को लेकर परेशान हैं? लगने वाला है कैंप, दूर होगी परेशानी

 

ट्रेन नंबर 14053 दिल्ली-कटरोली पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस का भी आदर्श नगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू किया गया है। यह ट्रेन रात 11:12 बजे आदर्श नगर पहुंचेगी और 11:14 बजे रवाना होगी। इससे पहले ट्रेन रात 11:04 बजे सब्जी मंडी पहुंचेगी और 11:06 बजे वहां से रवाना होगी। आदर्श नगर के बाद यह ट्रेन रात 11:18 बजे बादली पहुंचेगी और 11:20 बजे रवाना होगी।