15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के लाला किले पर होने वाले मुख्य समारोह को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अगर आप भी इस साल लाल किले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सामने से देखना चाहते हैं तो इसके लिए पहले से टिकट या एंट्री पास लेना जरूरी है। बिना पास के सीधे लाल किले पहुंचने पर समारोह में एंट्री नहीं मिलेगी। आम लोगों के लिए टिकट की बुकिंग रक्षा मंत्रालय के Aamantran Portal के जरिए की जाती है। इसलिए अगर आप जाने का प्लान बना रहे हैं तो ऑनलाइन बुकिंग, टिकट की कीमत और एंट्री के नियम पहले से जान लेना आपके लिए काफी जरूरी है।

 

15 अगस्त 2026 को होने वाले समारोह के लिए भी लोगों को ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा दी गई है। टिकट बुक करने के लिए मोबाइल नंबर और पहचान से जुड़ी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है। बुकिंग पूरी होने के बाद टिकट या पास को संभालकर रखना होगा और समारोह वाले दिन इसे वैध फोटो आईडी के साथ दिखाना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की एंट्री सामान्य दिनों में लाल किला घूमने की एंट्री से अलग होती है। इसलिए सिर्फ सामान्य टिकट लेकर समारोह में जाने की कोशिश न करें।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ पहली बार कर रहे हैं फ्लाइट सफर, जानें टिकट और सीटिंग के ये नियम 

लाल किले का टिकट ऐसे बक करें

15 अगस्त 2026 को दिल्ली के लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग Aamantran Portal के जरिए की जा रही है। रक्षा मंत्रालय का यह आधिकारिक पोर्टल राष्ट्रीय कार्यक्रमों के टिकट और एंट्री से जुड़ी जानकारी देता है।

1 सबसे पहले Aamantran Portal खोलें

सबसे पहले रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक Aamantran Portal पर जाएं। वहां 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ा टिकट बुकिंग ऑप्शन देखें।

2. मोबाइल नंबर से आगे बढ़ें

पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरें और मोबाइल नंबर के जरिए आगे की प्रक्रिया पूरी करें। मोबाइल पर आने वाले ओटीपी से वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है।

3. अपनी जानकारी भरें

अब अपना नाम और मांगी गई दूसरी जरूरी जानकारी भरें। जानकारी भरते समय ध्यान रखें की नाम और दूसरी डिटेल आपके पहचान पत्र के मुताबिक ही हों।

4. पहचान पत्र का जानकारी दें

बुकिंग के दौरान पहचान से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकता है। इसलिए अपना वैध फोटो आईडी तैयार रखें और पोर्टल पर मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।

5. टिकट कैटेगरी चुनें

इसके बाद उपलब्ध टिकट कैटेगरी में से अपनी पसंद का विकल्प चुनें। टिकट उपलब्धता के हिसाब से ही बुकिंग की जा सकेगी।

6. पेमेंट करके बुकिंग पूरी करें

टिकट चुनने के बाद ऑनलाइन पेमेंट करें। पेमेंट पूरा होने के बाद टिकट की कन्फर्मेशन मिल जाएगी। उसे फोन में सेव कर लें।

7. टिकट और आईडी साथ लेकर जाएं

15 अगस्त को लाल किले जाते समय अपना बुक किया हुआ टिकट और वही वैध पहचान पत्र साथ रखें जिसकी जानकारी बुकिंग के दौरान दी गई थी। एंट्री से पहले सुरक्षा जांच भी होगी।

 

यह भी पढ़ें: बर्थ सर्टिफिकेट में नाम की स्पेलिंग गलत है? ऐसे कराएं सुधार, जानें आसान तरीका

कितने रुपये में मिलता है टिकट?

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध होते हैं। इन टिकट की कीमत सीट की कैटेगरी पर निर्भर करती है। जनरल टिकट की कीमत 20 रुपये, स्टैंडर्ड टिकट 100 रुपये और प्रीमियम टिकट 500 रुपये तक की हो सकती हैं। यानी आम नागरिक भी अपनी सुविधा और उपलब्ध सीट के हिसाब से टिकट ले सकते हैं।

कब शुरू होती है ऑनलाइन बुकिंग?

स्वातंत्रता दिवस समारोह की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आमतौर पर कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही शुरू की जाती है। ऐसे में 15 अगस्त के समारोह के लिए 12 या 13 अगस्त के आसपास Aamantran Portal पर टिकट उपलब्ध होने की उम्मीद रहती है। हालांकि बुकिंग की तारीख और उपलब्धता हर साल अलग हो सकती है। इसलिए इच्छुक लोगों को रक्षा मंत्रालय के आधिकारी पोर्टल पर समय-समय पर जानकारी चेक करना चाहिए और टिकट उपलब्ध होते ही बुकिंग कर लेनी चाहिए।