श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा, वाराणसी और खादू श्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें दिल्ली-NCR से मथुरा और रींगस के लिए अनारक्षित ट्रेनें, जबकि वाराणसी के लिए आरक्षित स्पेशल ट्रेन शामिल है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेकर उपाध्याय ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें 3 से 6 सितंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी। रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों के चलने से त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: ट्रेन में कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने जुर्माना बढ़ाया, आप पर असर क्या?
मथुरा के लिए चलेंगी दो अनारक्षित ट्रेनें
मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए हजरत निजामुद्दीन से मथुरा के बीच दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 04410/04409 और 04412/04411 का संचालन 3,4 और 5 सितंबर को किया जाएगा। दोनों ट्रेनें इन तारीखों पर तीन-तीन फेरे लगाएंगी।
ट्रेन नंबर 04410 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 10:30 बजे चलेगी और दोपहर 1:05 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04409 मथुरा जंक्शन से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी और शाम 4:45 बजे हजरत निजामुद्दीन जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04412 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 9:45 बजे चलेगी और दोपहर 12:20 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04411 मथुरा से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी और शाम 4:30 बजे हजरत निजामुद्दीन जंक्शन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले यात्रियों को राहत, उत्तर रेलवे ने बढ़ाए 11 जोड़ी ट्रेनों के फेरे
एक दिल्ली से वाराणसी के लिए चेलेगी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04446/04445 दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा होगी। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन नंबर 04446 तीन और पांच सितंबर को रात 9:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04445 चार और छह सितंबर को रात 8:15 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट और जौनपुर समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में जलभराव से कई लोकल ट्रेनों के बदले रूट, 3 स्पेशल ट्रेनें हुईं रेगुलर
खाटू श्याम के लिए रींगस स्पेशल ट्रेन
खाटू श्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली से रींगस जंक्शन के बीच ट्रेन नंबर 04415 चलेगी। यह ट्रेन 3, 4 और 5 सितंबर को शाम 6:50 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04416 चार, पांच और छह सितंबर को रात 2 बजे रींगस से चलेगी और सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीम का थाना स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों को समय और स्टॉपेज की ताजा जानकारी के लिए NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
