अरुणाचल प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति एक मस्जिद के मौलाना से यह कहते हुए सुना जा रहा है कि 'आप लोग भारत माता की जय नहीं बोलते हो। कैसे भारतीय हो?' इस पर मौलाना जवाब देते हुए पूछता है कि 'भारत माता कैसे हो गई? मां एक ही होती है जो जन्म देती है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो कब का है।
इस वीडियो में जो व्यक्ति मौलाना से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं, वह अरुणाचल प्रदेश इंडिजिनियस यूथ ऑर्गनाइजेशन (APIYO) के महासचिव तापोर मेयिंग और अध्यक्ष तारो सोनम लियाक हैं।
APIYO लंबे समय से कथित तौर पर अवैध मस्जिदों के खिलाफ अभियान चला रहा है। हालांकि, ऑल अरुणाचल मुस्लिम कमेटी (AAMC) ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है और APIYO के दावों को 'भ्रामक और झूठा' बताया है।
अब जो वीडियो वायरल हो रहा है कि उसमें APIYO से जुड़ लोग कथित तौर पर अवैध मस्जिद में जाकर मौलानाओं से सवाल-जवाब करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह धमकी भी देते हैं कि इसे बंद करो क्योंकि यूथ का भरोसा नहीं है।
यह भी पढ़ें-- '10 रुपये का बिस्कुट...' वाले शादाब जकाती किस मामले में फंस गए?
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें APIYO से जुड़े कई लोग दिख रहे हैं। वे लोग मस्जिद के मौलाना से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में APIYO के अध्यक्ष तापोर मेयिंग कहते हैं, 'आप लोग कहते हैं कि हर मुस्लिम टेररिस्ट नहीं होता लेकिन हर टेररिस्ट मुस्लिम ही क्यों होता है? आप लोग कुरान में क्या पढ़ाता है? कुरान में लिखा है कि काफिर को मारने पर जन्नत मिलती है।' इस पर एक मौलाना जवाब देता है- 'नहीं, ऐसा नहीं है।'
इसके बाद तापोर मेयिंग कहते हैं, 'तुम लोग भारत माता की जय बोलते हो? बोलते हो कि नहीं बोलते हो?' इस पर मौलाना जवाब देते हैं- 'हम लोग इंडिया जिंदाबाद बोलते हैं।' तभी दूसरे मौलाना बोलते हैं- 'भारत माता कैसे हुई?'
इस पर APIYO के लोग बोलते हैं, 'तुम लोग की सोच वही है। तुम भारत माता की जय नहीं बोलता। कैसे इंडियन हुए? यह जन्मभूमि है। इंडिया और भारत में अलग क्या है?'
फिर मौलाना कहते हैं, 'हम हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलते हैं। इंडिया जिंदाबाद बोलते हैं न। मां तो हमारी एक ही है जो जन्म देनी वाली है।'
यह भी पढ़ें-- पहली मंजिल पर SBI ब्रांच, ट्रॉली पर सीढ़ी रख चढ़ते रहे लोग, वायरल वीडियो
'बंद करो वरना...'
इसके बाद APIYO के लोग इस मस्जिद को अवैध बताते हुए मस्जिद बंद करने को कहते हैं। वायरल वीडियो में तापोर मेयिंग कहते हैं, 'यह अवैध है तो अवैध है। इसको बंद कर दो। अगर बंद नहीं होता है तो यूथ कुछ भी कर सकता है। समझ गया? आज से ही बंद कर दो।'
