महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) में तैनात एक अधिकारी की पत्नी ने जबरन धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके साथ पढ़ाई कर चुके एक दोस्त और 2 अन्य लोगों ने पहले उसे नशे की दवाई दी, फिर मिलकर गैंगरेप किया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका अश्लील वीडियो बनाया गया, उसका जबरन धर्म परिवर्तन किया गया। धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया और लाखों रुपये वसूले गए। पीड़िता का कहना है कि उसे जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराया गया, एक मौलाना ने हाथ पकड़कर जबरन कुरान की आयतें पढ़ीं और धर्म बदलने पर मजबूर किया। धर्मांतरण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 'मां बुला रही है', धोखे से कॉल किया, फिर गैंगरेप, मुजफ्फनगर में युवती से दरिंदगी

पीड़िता को जबरन बनाया मुसलमान

पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2025 में आरोपी अय्याज ताज मदारे ने प्लॉट खरीदने के बहाने उसे वार्डा रोड के एक होटल में बुलाया।  अयाज की उम्र 26 साल है। उसने पीड़िता को पानी में नशीली दवाई दी। जब महिला बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने नग्न अवस्था में महिला का वीडियो बना लिया, वही वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप किया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहे थे।

मध्य प्रदेश में गैंगरेप, वहीं कराया धर्मांतरण

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 31 मई को अय्याज, अमीन शेख और हजरत मौलाना, उसे मध्य प्रदेश के कमलेश्वर ले गए। यह जगह तमिया, मध्य प्रदेश में है। महिला ने उसे बताया वहां एक सुनसान जगह पर इस्लामिक गतिविधियां जबरन थोपी गईं।

अय्याज ने पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरन इस्लामिक आयतें पढ़ीं और फूंक मारी। महिला लगातार 'छोड़ो मुझे-छोड़ो मुझे' चिल्लाती रही। आरोपी सिर्फ शहादाह पढ़ता रहा। इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराने के लिए मौलाना शहादा पढ़ते हैं। 

यह भी पढ़ें: वीडियो लीक करने की धमकी दी, 16 साल की लड़की से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

अब आगे क्या?

पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो को मुख्य सबूत के रूप में लिया है। पीड़िता के पति जब ड्यूटी से घर लौटे तो महिला ने सारी घटना बताई। इसके बाद सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अय्याज ताज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने क्या किया?

तीसरे आरोपी हजरत मौलाना की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार, ब्लैकमेल, जबरन धर्मांतरण और ब्लैक मैजिक कानून समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड से मिलने गई लड़की का गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 5 अरेस्ट

पुलिस किस आधार पर जांच कर रही है?

नागपुर जोन 1 के डीसीपी ऋषिकश रेड्डी ने कहा, 'शुक्रवार को इस मामले में FIR दर्ज की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया है। इस केस में जबरन वसूली और धर्म परिवर्तन के आरोप भी शामिल हैं। उसकी शिकायत के आधार पर हमने FIR दर्ज की है और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी जांच चल रही है। पीड़िता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है।'