शादी हो या जन्मदिन की पार्टी, हर महफिल की शान रसगुल्ला है। मौका कोई भी हो, रसगुल्ला का क्रेज कभी कम नहीं होता है। यह रसगुल्ला खाना, आपकी सेहत पर भारी भी पड़ सकता है। झारखंड के जमशेदपुर में जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
यह मामला, मालियंता गांव में हुए एक शादी समारोह का है। शादी के बाद एक भोज का आयोजन किया गया था। ललित सिंह, खाना खा रहे थे। उन्होंने एक रसगुल्ला खा लिया। रसगुल्ला खाना उन्हें भारी पड़ा।
यह भी पढ़ें: अतीक अहमद से चाय वाला तक, सोशल मीडिया पर ट्रेंड क्यों कर रही धुरंधर 2?
कैसे हुई मौत?
ललित सिंह के गले में रसगुल्ला अटक गया। उनकी सांस नली में रसगुल्ला फंस गया और तबीयत बिगड़ने लगी। 41 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों बताया कि रसगुल्ला उनके गले में अटक गया था। वह सांस न तो ले पा रहे थे, न बाहर छोड़ पा रहे थी। मौके पर ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।
डॉक्टरों ने क्या बताया?
ललित सिंह की सांस की नली, पूरी तरह से बंद हो गई थी। शरीर में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाया, इस वजह से उनकी मौत हो गई। ललित सिंह जब खाना खा रहे थे, तभी अचानक उनके गले में रसगुल्ला फंसा गया। जब तक डॉक्टर समझ पाते, उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: भारत से ईरान पर मिसाइल दागेगा अमेरिका? विदेश मंत्रालय ने हकीकत बताई
क्या करें कि न हों ऐसे हादसे?
आयशा हेल्थ केयर के फिजीशियन डॉक्टर शाहिद अख्तर बताते हैं, 'रसगुल्ला या कोई भी खाने-पीने की चीज छोटे टुकड़ों में खाना चाहिए। अगर गले में खाने-पीने की चीज फंस जाए तो घबराएं नहीं। सबसे पहले तेज-तेज खांसने की कोशिश करें, इससे चीज बाहर निकल सकती है।'
डॉ. शाहिद बताते हैं, 'अगर खांसने से फायदा न हो और सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत किसी की मदद लें। कई बार पीड़ित शख्स को झुकाकर पीठ पर ठोकना भी मदद करता है। अगर तब भी परेशानी हो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं। जरा सी लापरवाही मौत की वजह बन सकती है।'
