भारत इस समय एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहा है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में गैस सिलेंडर काले बाजार में बिक रहा है और वह भी दोगुने दामों पर बेचा जा रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां गैस सिलेंडर ब्लैक मार्कट में 1800 रुपये में बिक रहा है, जो कि आधिकारिक दामों से कई गुना ज्यादा है। गैस सिलेंडर की किल्लत से प्रदेश की आम जनता बेहद परेशान है।

 

ईरान और इजराइल युद्ध की वजह से माना जा रहा है कि एलपीजी गैस की सप्लाई कम हो गई है। इसलिए देश में गैस सिलेंडर की किल्लत हो रही है। हालांकि सरकार का कहना है कि भारत में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन हकीकत में लोगों के घरों तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। इसी वजह से लोगों को ब्लैक में दोगुनी कीमत पर सिलेंडर लेना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल और सिसोदिया को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर भरोसा नहीं, HC को लिखा पत्र

लंबी कतारों में सिलेंडर खरीदते लोग

मुंबई के धारावी, कांदिवली जैसे इलाकों में लोग नौकरी से छुट्टी लेकर गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे हैं। मुंबई की कई सोसाइटियों में पाइपलाइन के जरिए एलपीजी गैस लोगों के घरों में सप्लाई होती है। प्रदेश में कई इलाके ऐसे भी हैं जहां सिलेंडर लेने के लिए गोदाम जाना पड़ता है।

 

कांदिवली में कई लोग गैस सिलेंडर गोदाम के बाहर लंबी कतारों में गैस भरवाने के लिए खड़े हैं। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए शत्रुघ्न कपड़ ने बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी से छुट्टी ली है ताकि सिलेंडर भरवा सकें। उन्होंने कहा, 'अभी सिलेंडर मिलना सबसे जरूरी है।'

 

यह भी पढ़ें: ब्रेन डेड घोषित थी महिला, गढ्ढे में फंसी एम्बुलेंस को लगा झटका तो जिंदा हो उठी

 

इस लंबी लाइन में दूसरे व्यक्ति सुरेश सावंत भी लाइन में इसलिए लगे थे क्योंकि पोते-पोतियों को भूखा रहना उनसे नहीं देखा गया। उन्होंने कहा, 'हम बड़े लोग वड़ा पाव से काम चला सकते हैं, लेकिन बच्चे नहीं  खा सकते है।' लोग गैस सिलेंडर की कमी से परेशान नजर आ रहे हैं। 

 

एक तरफ लोग गैस सिलेंडर की कमी से परेशान हैं, वहीं ब्लैक में गैस सिलेंडर बेचने वाले डीलर खूब मुनाफा कमा रहे हैं। इस बात की पुष्टि धारावी निवासी अताउल खान ने की। उन्होंने बताया कि उन्होंने ब्लैक मार्कटेी में एक सिलेंडर के लिए 1,800 रुपये दिए, जो आधिकारिक दर से दोगुना है। खान ने कहा, 'लोगों को सिलेंडर बुक करने में भी मुश्किल हो रही है। कई बार सिलेंडर डिलीवर दिखाया जाता है, लेकिन सिलेंडर आता ही नहीं है।' इसके बाद उन्होंने कहा, 'डीलर इस अफरा-तफरी का फायदा उठा रहे हैं।'