भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और गायक मनोज तिवारी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच मनोज तिवारी अपने साथियों के साथ ऑटो से जा रहे थे तभी उनके एक साथी ने उनसे पूछा कि इतनी गर्मी में भी आप लोग ऑटो से जा रहे हैं। इस बात पर मनोज तिवारी ने कोई साधारण जवाब देने के बजाय अचानक गाना गाना शुरू कर दिया। उन्होंने गाते हुए कहा कि 'हम जितना ईंधन घटा रहे हैं, उतनी गर्मी घटा रहे हैं, नरेंद्र मोदी की प्रार्थना है वही हम सबको सुना रहे हैं।' मनोज तिवारी का यह अंदाज इंटरनेट पर आते ही चर्चा में आ गया और लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 

 

देश में इस समय पेट्रोल-डीजल के दामों और दुनिया भर में चल रहे तनाव को लेकर काफी चर्चा है। मिडिल ईस्ट के देशों में चल रही लड़ाई की वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है और ईंधन काफी महंगा हो गया है। इसी संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले देश के लोगों से एक अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि देश का पैसा बचाने के लिए हम सबको पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में मिली युवती की लाश, बक्से में बंद कर पैक किए टुकड़े, सिर ढूंढ रही पुलिस

 

उन्होंने लोगों को सलाह दी थी कि जहां तक हो सके, लोग मेट्रो या सरकारी बसों का इस्तेमाल करें एक ही गाड़ी से कई लोग मिलकर ऑफिस जाएं और जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम करने को बढ़ावा दें ताकि देश पर आर्थिक संकट कम हो सके। 

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

मनोज तिवारी का यह गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और अपनी राय रख रहे हैं। इसी क्रम में अनुराग चतुर्वेदी ने मनोज तिवारी के इस अंदाज पर तंज कसते हुए लिखा कि 'एक लाइन रह गयी है और अपने मित्र अड़ानी को अमेरिका में बचा रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: मेट्रो की लिफ्ट में बुजुर्ग ने लड़कियों के सामने किया पेशाब, DMRC का एक्शन

 

इसके साथ ही हरीश जोशी ने उनकी मोदी भक्ति पर कमेंट किया कि 'जैसे लोग राम राम जपते हैं मनोज तिवारी मोदी मोदी जपता रहता होगा।' वहीं दूसरी तरफ देशभक्त नाम के एक यूजरनेम ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'कुछ काम करो या ना करो लेकिन काम की बात जरूर करो यही सबसे बढ़िया नियम है सत्ता चलाने का।'