मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक लड़की ने धोखा देने वाले प्रेमी को तगड़ी सबक सिखाई है। लड़की उसे घसीटकर पहले थाने ले गई, जब वह भागने लगा तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। लड़की शिकायत करने सीधे एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के दफ्तर में गई थी। वह केबिन के पास पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। 

प्रेमिका का कहना है कि उसे प्यार में धोखा मिला है। पुलिस ने दोनों की पहचान छिपाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में कई बार दाखिल हुई। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी इसे देखकर हैरान रह गए। 

यह भी पढ़ें: 'अच्छी बहू वही जो सास-ससुर का रखे ख्याल', बुजुर्ग शख्स के बयान पर बवाल

भाग रहा था लड़का, लड़की ने दौड़ाकर पकड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लड़की जोर-जोर से चीखकर अपने साथ हुई आपबीती सुना रही है। यह मामला, प्रेम संबंधों में मिले धोखे का है। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है। लड़का वीडियो में ही भागने की कोशिश कर रहा था, लड़की ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। 

बॉयफ्रैंड पर क्या आरोप लग रहे हैं?

लड़की ने वायरल वीडियो में कहा है कि वह पांच साल से युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन हाल ही में बॉयफ्रैंड ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि वह अब किसी दूसरी लड़की से बात कर रहा है और उसे धोखा दे रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब मुकर रहा है। 

यह भी पढ़ें: बुलेट सवार ने बस कंडक्टर पर ताना तमंचा, बस्ती में सड़क पर मचा बवाल

थाने में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा 

युवक ने कंट्रोल रूम से भागने की कोशिश की, लेकिन युवती ने तेजी से दौड़कर उसे फिर से पकड़ लिया और वापस घसीटते हुए ले आई। इस पूरे हंगामे की वजह से कंट्रोल रूम में अफरा-तफरी मच गई। घटना की शुरुआत तब हुई जब युवती को युवक की बेवफाई का पता चला। वह सीधे पुलिस मुख्यालय पहुंची और युवक को साथ लाने का फैसला किया। 

लड़की ने युवक को घसीट लिया 

एएसपी ऑफिस के बाहर युवती ने जोरदार हंगामा किया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस झड़प का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती को युवक का कॉलर पकड़े हुए घसीटते और चीखते हुए देखा जा सकता है, जबकि युवक चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई की लिफ्ट में फटा गुब्बारों का गुच्छा, दो झुलसे; घटना का VIDEO वायरल

पुलिस ने क्या कहा है?

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 83 के तहत केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है। युवक ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।