महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक डरावना हादसा सामने आया है। मुंबई की एक सोसायटी की लिफ्ट में अचानक से गुब्बारे फटने से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा मुंबई के गोरेगांव में हुई। यहां अनमोल टॉवर में एक युवती लिफ्ट में पहले से मौजूद थी, इतने में एक शख्स गुब्बारों का गुच्छा लेकर लिफ्ट के अंदर आ गया। यह गुब्बारे हाइड्रोजन गैस से भरे हुए थे। शख्स गुब्बारे लेकर लिफ्ट में यवती के पास खड़ा हो गया। इतने में लिफ्ट में एक और आ गया।

 

यह भी पढ़ें: किसी ने मारा, किसी ने पानी फेंका, मलेशिया में भारतीय नागरिक से बदसलूकी

घटना में दो लोग घायल

वायरल वीडियो के मुताबकि, युवती अपने फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट का बटम दबाती है, जैसे ही लिफ्टा का दरवाजा बंद होता है इससे पहले ही सारे गुब्बारे एक साथ फट गए और सेकेंड़ों में ही भयानक आग भड़क उठी। आग लगते ही लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग फौरन बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि आग तुरंत बुझ गई, लेकिन इस घटना में दो लोग घायल हो गए।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'दारू रखते हो तो चखना भी रखो,' चोरी की और और नसीहत दे गया चोर

सीसीटीवी कैमरे में क्या कैद हुआ?

यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग गिरते-पड़ते और घबराए हुए वहां से भागते नजर आ रहे हैं। हालांकि, गनीमत रही कि तीनों लोगों में से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

 

विशेषज्ञों ने बताया है कि गुब्बारों में ज्वलनशील हाइड्रोजन गैस भरी थी। लिफ्ट जैसी बंद जगह में गुब्बारों को ले जाना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा करने पर आग या विस्फोट का गंभीर खतरा हमेशा बना रहता है। यही वजह है कि जब एक गुब्बारा फटता है, तो हाइड्रोजन तेजा से हवा में ऑक्सीजन के साथ मिल जाते हैं और विस्फोट हो जाता है।

 

हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।