अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। रवि किशन एक इंटरव्यू में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। उसी दौरान उन्होंने डिप्रेशन को खत्म करने के लिए रोचक उपाय बताए। रवि किशन ने बताया कि डिप्रेशन हो जाए तो व्यक्ति को घर से बाहर निकल जाना चाहिए, पेड़ पर चढ़ जाना चाहिए लेकिन घर में नहीं बैठना चाहिए। रवि किशन की बातें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो पर कई लोगों ने अपनी राय शेयर की है।

 

रवि किशन हाल ही में न्यूज18 के एक इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इसी दौरान रवि किशन ने डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या को लेकर बात की थी। जब रिपोर्टर ने रवि किशन से सवाल पूछा कि अगर व्यक्ति को डिप्रेशन हो जाए तो क्या करना चाहिए? इसी सवाल का उन्होंने रोचक उपाय बताया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: खेत में 5 लाख रुपये गाड़कर भूल गया, 1 साल बाद निकाले नोट, दीमक से फट गई गड्डी

वायरल वीडियो में क्या है?

जब इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर ने रवि किशन से सवाल किया, 'कभी डिप्रेशन आए तो क्या करें?' इसके जवाब में रवि किशन ने कहा, 'हम दौड़ने लगे सड़क पे, जहां डिप्रेशन आया मैं दौड़ने लगा, भागने लगा सड़किया पर निकल गए। जहां लगने लगे कि हम पागल हो रहे हैं, दुनिया में अंधेरे होने लगे, दीवार हम पर गिरने लगे, तब दौड़ो।'

इसके बाद रवि किशन ने कहा, 'एक हमारी लाइन है, अगर आपके पास जूते नहीं हैं, तब भी भागो। कोई बहाना मत बनाओ कि हमारे पास जूते नहीं हैं, हम नहीं दौड़ेंगे। नहीं, नंगे पैर दौड़ो। भाई नहीं है प्रोटीन शेक तो चना खाओ लेकिन कभी बहाना मत बनाओ। शरीर को लेकर, डिप्रेशन को लेकर कोई बहाना मत बनाओ। मेरा सभी से निवेदन है, जब भी डिप्रेशन होने लगे, कमरे से निकल जाओ। घर से बाहर आसमान देखो, नेचर देखो, कुछ नहीं है तो पेड़ पर चढ़ जाओ। हां, हर हर महादेव।'

 

 

यह भी पढ़ें: कल्याण में आवारा कुत्ते का आतंक, 7 घंटे में 125 से ज्यादा लोगों को काटा

क्या है लोगों की राय?

रवि किशन की दिलचस्प बातों पर कई लोगों ने अपनी राय दी है। एक तरफ कई लोगों का मानना है कि रवि ने हंसी-मजाक में डिप्रेशन से निपटने को लेकर बेहद रोचक उपाय बताया है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों का मानना है कि डिप्रेशन को खत्म करने के लिए यह अजीबोगरीब उपाय है।

रवि किशन की बातों को लेकर पंडित लखनवी ने कहा, टरवि किशन की बात इतनी भी गलत नहीं है। थेरेपिस्ट भी इस बात से सहमत होंगे। डिप्रेशन समस्या ऐसी है जिसका कोई समाधान नहीं है।'

दूसरे व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'इसे डिप्रेशन नहीं, पागलपन कहते हैं।'

तीसरे व्यक्ति ने कहा, 'रवि किशन ज्ञान की बात मजाकिया अंदाज में बता रहे हैं।'