इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रोनिशा सत्ती इन दिनों चर्चा में हैं। वजह जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। बुधवार को उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थी। उन्होंने जहर खा लिया था, खुद को मारना चाहती थीं। आनन-फानन में घरवाले उन्हें लेकर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। रोनिशा सत्ती ने कहा था वह मानसिक तनाव की वजह से ऐसा कर रही हैं। 

रोनिशा सत्ती, अपने मंगेतर से मिले कथित धोखे की वजह से परेशान थीं। उनका कहना था कि उनके प्राइवेट वीडियो मंगेतर शेयर कर रहा था, परिवार की बदनामी हो रही थी। रोनिशा, सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो, लाखों लोग देखते हैं। सोशल मीडिया पर उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। 

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में घूसखोर ASI का वीडियो हुआ वायरल, तुरंत हो गए सस्पेंड

रोनिशा ने खुदकुशी क्यों की है?

रोनिशा ने अपने पूर्व मंगेतर प्रशांत शर्मा पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें और उनके परिवार को परेशान करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोनिशा को बदनाम किया है, उनकी गोपनीय और अंतरंग पलों की तस्वीरें शेयर कीं हैं। रोनिशा मंगेतर की इस बदले से बेहद दुखी थीं, उन्होंने कहा कि वह खुद को इसलिए खत्म करना चाहती हैं। 

अब कैसी है रोनिशा की हालत?

रोनिशा के भाई आतिश शेट्टी का कहना है कि फिलहाल उनकी बहन खतरे से बाहर हैं। रोनिशा की सेहत पर डॉक्टरों की नजर है। उनकी तबीयत, जहर खाने के बाद ज्यादा बिगड़ गई थी, अब डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। 

यह भी पढ़ें: तपती धूप में लंगर लगाकर बांट दी शराब वाली चुस्की, वीडियो वायरल; अब हुआ गिरफ्तार

रोनिशा के भाई ने प्रशांत पर क्या आरोप लगाए हैं?

आतिश सत्ती ने कहा है कि प्रशांत शर्मा ने रोनिशा के खिलाफ ऑनलाइन कैंपेन चलाया। एक सोशल मीडिया पेज पर रोनिशा के प्राइवेट वीडियो शेयर किया, अपमानजनक बातें कहीं। रोनिशा की ट्रोलिंग हुई और मानसिक तौर पर वह थक गईं। उन्होंने पुलिस में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रोनिशा ने जब पुलिस पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया तो पेज से उसे हटाया गया। 

मंगेतर प्रशांत शर्मा के वकील ने क्या कहा?

प्रशांत शर्मा की तरफ से वकील रजत शर्मा ने इन आरोपों से इनकार किया। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर सितंबर 2024 में हुई थी। अक्टूबर में उनकी सगाई हो गई थी। प्रशांत दुबई में रहते हैं, उन्होने सगाई और रोनिशा पर बहुत खर्च किया था, जिसकी वजह से परेशान थे।

प्रशांत के वकील ने कहा कि रोनिशा ने खुद को तलाकशुदा बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि उनका तलाक अभी पूरा नहीं हुआ है। जब प्रशांत ने शादी के लिए कहा तो परिवार ने उन्हें धमकाया। प्रशांत ने अप्रैल में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था, जिसमें रोनिशा और उनके परिवार पर चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: 'मैं रहूं या ना रहूं, चिंता मत करना...', वायरल हो गया प्रेमानंद महाराज का वीडियो

रोनिशा के वकील ने क्या कहा है?

रोनिशा के वकील अमित शर्मा ने इन दावों का खंडन किया है। उनका कहना है कि प्रशांत को रोनिशा की वैवाहिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी होगी। उन्होंने शादी का झांसा दिया था, बाद में मुकर गए। उन्होंने गाली-गलौज भी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर रोनिशा की बदनामी की गई, जिसमें AI से बनी अश्लील तस्वीरें भी पोस्ट की गईं। 

खुदकुशी की कोशिश से ठीक पहले क्या कहा?

रोनिशा ने खुदकुशी की कोशिश से पहले अपने आखिरी वीडियो में कहा, 'मैं इस मानसिक उत्पीड़न के साथ नहीं जी सकती। अगर मैं नहीं रही तो मेरे परिवार को छोड़ दें। भारत में जीते जी न्याय नहीं मिलता।'

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पैसे लेने और झूठे वादों के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है। रोनिशा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।